जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर आज बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं द्वारा प्रपत्र 6 भरा गया। सभी बीएलओ द्वारा अपने अपने मतदान केंद्रों में अंतिम प्रकाशित मतदात सूची को पढ़कर भी सुनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू द्वारा उच्च विद्यालय बहरागोड़ा, केशरदा उच्च विद्यालय, कटुसोले मध्य विद्यालय, धोलाबेरा मध्य विद्यालय, गुहियापाल उच्च विद्यालय, मटिहाना मध्य विद्यालय आदि में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया एवं मतदाताओं से बातचीत करते हुए उन्हें मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। मतदाताओं को बताया गया कि आपका एक-एक वोट कीमती है ऐसे में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
गुरुवार, 7 नवंबर 2019
जमशेदपुर : मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष शिविर का आयोजन
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें