जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) पूर्वी सिंहभूम जिला के 6 विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष रूप से संपादन कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा 4 सामान्य प्रेक्षक तथा 6 व्यय प्रेक्षक एवं एक पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधानसभावार प्रेक्षकों की बात करें तो 44-बहरागोड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक के तौर पर श्री जी.बी पाटिल जबकि श्री सुनील कुमार पांडे को व्यय प्रेक्षक के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है। 45-घाटशिला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक के तौर पर श्री यादव मंडल जबकि व्यय प्रेक्षक के तौर पर श्री टी.वी वामस्लधर, 46-पोटका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और 47 जुगसलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक ही सामान्य प्रेक्षक श्री ई सरावनवेलराज को प्रतिनियुक्त किया गया है जबकि 46 पोटका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के तौर पर श्री विक्रम डी फडके और 47 जुगसलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए श्री सुशांता साहा को व्यय परीक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। 48 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक ही सामान्य प्रेक्षक श्री पार्थसारथी सेनशर्मा को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि 48 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के तौर पर रानू मुखर्जी और 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के तौर पर प्रवीर गुप्ता चौधरी को प्रतिनियुक्त किया गया है। पुलिस परीक्षक के तौर पर श्री दयानंद मिश्रा को प्रतिनियुक्त किया गया। आज समाहरणालय सभागार में भारत सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक द्वारा सहायक व्यय प्रेक्षक के साथ बैठक की गई। सभी सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। उन्होंने सहायक व्यय व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार में किए जा रहे व्यय का ठीक से विश्लेषण करें, जिससे किसी भी प्रत्याशी को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत करने का अवसर ना मिले, वहीं चुनाव कार्य में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया जा सके। बैठक में उप-विकास आयुक्त तथा अन्य उपस्थित थे।
सोमवार, 11 नवंबर 2019
Home
जमशेदपुर
झारखण्ड
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के लिए 4 सामान्य प्रेक्षक तथा 6 व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के लिए 4 सामान्य प्रेक्षक तथा 6 व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें