दरभंगा : दीक्षांत समारोह को लेकर सज-धज कर तैयार है विश्वविद्यालय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 नवंबर 2019

दरभंगा : दीक्षांत समारोह को लेकर सज-धज कर तैयार है विश्वविद्यालय

समारोह में भाग लेंगे कुलाधिपति फागू चौहान
lnmu-ready-for-convocation
दरभंगा (आर्यावर्त संवाददाता) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 12 नवम्बर को दशम् दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय के भवन और परिसर को दुल्हन की तरह सजाई गयी है। रंग-बिरंगी बिजली की चकाचौंध से पूरा विश्वविद्यालय परिसर जगमगा रहा है। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि महमहिम कुलाधिपति फागू चौहान होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनन्दन प्रसाद वर्मा रहेंगे। समारोह में मुख्य वक्ता नैक के कार्यपालक अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. बी.एस. चौहान रहेंगे। डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर आज पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रति-कुलपति प्रो. जय गोपाल, डीएसडब्लु प्रो. रतन कुामर चौधरी, कुलानुशासक डॉ. अजीत कुमार चौधरी, कुलसचिव निशीथ कुमार राय, सिण्डीकेट-सिनेट के सदस्य, डीन, विभागाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, विद्वत परिषद् के सदस्यगणों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: