नयी दिल्ली, 10 नवंबर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आत्महत्या को लेकर सरकार पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि वह किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या के मामलों से वह डरती है इसलिए सही आंकडे छिपा रही है।श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया, “भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज़्यादा सही समझा।”इसके साथ ही उन्होंने किसान आत्महत्या को लेकर छपी एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो किसान आत्महत्या के मामले बताने से ज्यादा छिपा रहा है।
रविवार, 10 नवंबर 2019
किसान आत्महत्या के सही आंकड़े बताने से डरती है सरकार : प्रियंका गाँधी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें