मधुबनी : पिपराघाट स्थित कमला बलान व सोनी संगम पर कार्तिक पूर्णिमा मेला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 नवंबर 2019

मधुबनी : पिपराघाट स्थित कमला बलान व सोनी संगम पर कार्तिक पूर्णिमा मेला


बाबूबरही/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) प्रखंड क्षेत्र के पिपराघाट स्थित कमला बलान व सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला का विधिवत उद्घाटन सदर एसडीओ सुनील कुमार डीएसपी कामिनी वाला ने संयुक्त रूप से किया । मौके पर लोगो को  सम्बोधित करते  एस डी ओ ने मेला को राष्ट्रीय मेला की दर्जा मिल जाएगी  ।  बतादें कि पिपराघाट मुख्य चौक पर निर्माणधिन हनुमान मंदिर के निकट भव्य पंडाल में भगवान कार्तिक , गणेश , पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं का प्रतिमा स्थापित की गई हैं । जबकि इससे सटे मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है । जहां पूरे मेला परिसर में लगे आधे दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा से नजर रखे जाएंगे । इधर श्रद्धालुओं के लिए शौचालय तीन जगहों पर बनाया गया है ।  संगम नदी के पूर्वी व पश्चिमी दिशा में एक - एक शौचालय निर्माण हुआ है ।  जबकि मुख्य चौराहा से उत्तर एक शौचालय बनाया गया है ।  सदस्यों ने बताया कि मुख्य चौराहा पर सीएससी बाबूबरही के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया है । जबकि जिप सदस्य जहांगीर अली , सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर उर्फ पप्पू यादव तथा पथ निर्माण विभाग की ओर से जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की सुविधा मुहैया कराए होगी । सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालु के स्नान के उपरांत कपड़ा बदलने के लिए संगम नदी के दोनों छोर पर टेंट लगाया गया है । इधर जिला अनुमंडल कार्यालय द्वारा भटगामा चौक से बाबूबरही पेट्रोल पंप के बीच में 19 चिन्हित जगहों पर पुलिस वालों व दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है । जबकि वरीय दंडाधिकारी के रूप में आशुतोष कुमार वीडियो राजनगर , किशोर कुमार वीडियो कलुआही व निभा कुमारी वीडियो खजौली को प्रतिनियुक्त किया गया है  । बता दें कि मेला सजके तैयार है । मेला क्षेत्र में राम झूला , ब्रेक डांस झूला , जादूगर के अलावा मिठाई की दुकान , मीना बाजार लग गया है । इसके अलावा मेला में पौराणिक कृषि यंत्र हर , पालो , हरिस , तेजपात  सहित कई घरेलू सामान की दुकानें लग गई है । मेला तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी में पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर लगने के कारण मंगलवार को आवागमन बाधित रहेगा । मौके पर प्रमुख रंजीता प्रभा , जिप सदस्य शारदा निराला , रंधीर खन्ना , राजा राम मंडल , सुशील यादव , लाल बाबू राय सोभा कांत राय , जमील अख्तर , नारायण मिश्रा , अनिल सहनी आदि मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: