मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिला पदाधिकारी,मधुबनी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम 2019 के आयोजन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह, श्री मिथिलेश मिश्र, सिविल सर्जन, मधुबनी, श्री राजेश्वर प्रसाद, वरीय उप-समाहत्र्ता, मधुबनी, श्री आशुतोष चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, मधुबनी, डाॅ0 रश्मि वर्मा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई0सी0डी0एस0, मधुबनी, श्री सत्य नारायण पासवान, जिला कोषागार पदाधिकारी, मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा जिला स्थापना दिवस समारोह 2019 के आयोजन की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें बताया गया कि दिनांक 01 दिसंबर 2019 को जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 01.12.2019 को सुबह में जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा स्टेशन परिसर स्थित महात्मा गांधी जी, थाना मोड़ स्थित विद्यापति जी तथा समाहरणालय के सामने स्थित डाॅ0 अंबेदकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम 2019 का आयोजन नगर भवन, मधुबनी में किया जायेगा। जिसमें विभिन्न विभागों यथा-शिक्षा, स्वास्थ्य, आई0सी0डी0एस, परिवहन, कृषि, सहकारिता, जीविका, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य विभागों का विभागीय स्टाॅल लगाया जायेगा। साथ ही आई0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा पोषण से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। दिन में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा गायन-वादन, लघु नाटक, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि की प्रस्तुति दी जायेगी। तत्पश्चात संध्या काल में स्थानीय नामचीन कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
सोमवार, 11 नवंबर 2019
मधुबनी : जिला स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर डीएम ने किया बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें