ममता ने ठाकरे, पवार और थोराट को बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

ममता ने ठाकरे, पवार और थोराट को बधाई दी

mamta-congratulate-uddhav
कोलकाता, 28 नवंबर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के वास्ते साथ आने के लिये बृहस्पतिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को बधाई दी। बनर्जी ने कहा कि वह उनके नेतृत्व में जन समर्थक और स्थिर सरकार की आशा करते हैं जो महाराष्ट्र के चौतरफा विकास के लिये काम करेगी।  उन्होंने ट्वीट किया, "उद्धव ठाकरे, शरद पवार और बालासाहेब थोराट को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिये बधाई। हम आपके अनवरत नेतृत्व और दृढ़ प्रतिबद्धता के तहत राज्य में जन समर्थक और स्थिर सरकार की आशा करते हैं जोकि सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी।" 

कोई टिप्पणी नहीं: