युवक ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 नवंबर 2019

युवक ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार

minor-rape-in-up
मुजफ्फरनगर, 23 नवंबर, शामली जिले के एक गांव में एक युवक ने 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया।  बाबरी पुलिस थाने के प्रभारी नेम चंद ने शनिवार को बताया यह घटना शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की दादी की शिकायत पर सिकंदर सिंह (21) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी ने कहा कि पीड़िता कक्षा छठी की छात्रा है और माता-पिता के गुजर जाने के बाद अपनी दादी के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। थानाप्रभारी ने बताया कि लड़की हैंडपंप से पानी लेने गई थी तभी युवक उसे जबरदस्ती पकड़कर पास के गन्ने के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसे धमकी भी दी। पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को खेतों में पिता को खाना देने गई 23 वर्षीय युवती का दो व्यक्तियों ने यौन उत्पीड़न किया। क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा के अनुसार यह घटना भोपा पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में हुई और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर दोनों व्यक्तियों ने युवती की पिटाई भी की।

कोई टिप्पणी नहीं: