धनबाद (आर्यावर्त संवाददाता) । परीक्षा में अब किताब खोलकर लिखेंगे। इसे कदाचार की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। केवल इतना ही नहीं, छात्र-छात्राएं चाहें तो परीक्षा हॉल में अपने नोट्स भी ले जा सकते हैं। रट्टा मार याद करने की प्रवृति को खत्म करने के लिए आइआइटी आइएसएम प्रबंधन ने परीक्षा नीति में सुधार किया है। संस्थान के ओपन बुक एग्जामिनेशन सिस्टम लागू करने के निर्णय से छात्रों की बल्ले-बल्ले हो गई है। संस्थान में पहली बार परीक्षा में अपने साथ किताब और नोट्स खोलने की अनुमति होगी। इस संबंध में संस्थान ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। उसकी प्रति संबंधित विभागों व अधिकारियों को भेज दी गई है। सीनेट की बैठक में ओपन बुक एग्जामिनेशन की स्वीकृति मिल चुकी है। यह परीक्षा पूरी तरह संबंधित अध्यापक के विवेक के आधार पर होगी। अध्यापक अपनी इच्छा अनुसार परीक्षा में किताब व नोट्स की अनुमति दे सकते हें या फिर इसकी अनुमति नहीं भी दे सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि ओपन बुक एग्जामिनेशन के लिए परीक्षा की अवधि में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
सोमवार, 11 नवंबर 2019
Home
झारखण्ड
धनबाद : IIT-ISM में ओपन बुक एग्जामिनेशन सिस्टम लागू, परीक्षा में किताब खोलकर लिखेंगे छात्र
धनबाद : IIT-ISM में ओपन बुक एग्जामिनेशन सिस्टम लागू, परीक्षा में किताब खोलकर लिखेंगे छात्र
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें