मधुबनी : चौकीदार/दफादार के नामित 34 आश्रितों को जिला पदाधिकारी ने दिया नियुक्ति पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 नवंबर 2019

मधुबनी : चौकीदार/दफादार के नामित 34 आश्रितों को जिला पदाधिकारी ने दिया नियुक्ति पत्र

dm-madhubani-distribute-appointment-letter
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा चैकीदार/दफादार की स्वैच्छिक सेवानिवृति एवं उनके नामित 34 आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया गया।  चौकीदार/दफादार की स्वैच्छिक सेवा निवृति एवं उनके नामित आश्रितों की नियुक्ति से संबंधित नियुक्ति/प्रोन्नति(चौकीदार/दफादार) समिति की दिनांक 24.09.2019 को संपन्न बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में गृह(आरक्षी), विभाग, बिहार पटना के अधिसूचना में निहित प्रावधानों के आलोक में अंचल कार्यालयों के चौकीदार के रिक्त पद पर आवेदक(सेवा अवधि में चौकीदार द्वारा नामित आश्रित) 34 की नियुक्ति परीवीक्षा के आधार पर चौकीदार के पद पर की गयी है। जिसमें श्री इंद्रकांत गिरी, दफादार,अंचल कार्यालय-बाबूबरही, श्री बिन्देश्वर पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-बाबूबरही, श्री कामेश्वर यादव, चौकीदार, अंचल कार्यालय-बाबूबरही, श्री बिहारी यादव, चौकीदार, अंचल कार्यालय-बाबूबरही, श्री लालचन पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-खजौली, श्री रौदी पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-रहिका, श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, चौकीदार, अंचल कार्यालय-रहिका, श्री भन्नू यादव, चौकीदार, अंचल कार्यालय-रहिका, श्री जमालुद्दीन, दफादार, अंचल कार्यालय-रहिका, श्री बिन्देश्वर महरा, चौकीदार, अंचल कार्यालय-खजौली, श्री जगदीश पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-राजनगर, श्री बिलट पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-बेनीपट्टी, श्री देवेन्द्र पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-हरलाखी, श्री महेन्द्र महतो, दफादार, अंचल कार्यालय-हरलाखी, श्री प्रेम लाल पासवान,चौकीदार, अंचल कार्यालय-मधवापुर, श्री राजेन्द्र साह, चौकीदार, अंचल कार्यालय-हरलाखी, श्री सीताराम पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-विस्फी, श्री उत्तिमलाल यादव, चौकीदार, अंचल कार्यालय-बिस्फी, श्री जीवछ पासवान,चौकीदार, अंचल कार्यालय-मधवापुर, श्री रघुनाथ मंडल, चौकीदार, अंचल कार्यालय, खुटौना, श्री सूर्य नारायण पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-खुटौना, मो0 उस्मान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-घोघरडीहा, श्री लक्ष्मी पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-फुलपरास, श्री कुशेश्वर पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-लदनियां, श्री कपिलेश्वर सिंह, दफादार, अंचल कार्यालय-लदनियां, श्री घूरन राउत, चौकीदार, अंचल कार्यालय-बासोपट्टी, श्री कुलदीप ठाकुर, चौकीदार, अंचल कार्यालय-बासोपट्टी, मो0 कुद्दुस, चैकीदार, अंचल कार्यालय-जयनगर, श्री बलदेव यादव, चौकीदार, अंचल कार्यालय-मधेपुर, श्री राममोहन सिंह, चौकीदार, अंचल कार्यालय-झंझारपुर, श्री गोनौर यादव, चौकीदार, अंचल कार्यालय-झंझारपुर, श्री प्रथम लाल पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-लखनौर, श्री उमेश पासवान, चौकीदार, अंचल कार्यालय-लखनौर को जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। विभागीय अधिसूचना में निहित प्रावधान के तहत चौकीदार द्वारा अपने आश्रित को नामित करने के पश्चात आश्रित पुत्र की नियुक्ति परीवीक्षा के आधार पर चौकीदार के पद पर की गई है। परीवीक्षा की अवधि दो वर्ष होगी। परीवीक्षा की अवधि में यदि सेवा संतोषजनक नहीं पायी जाती है, तो परीवीक्षा की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ायी जा सकती है। बर्द्धित अवधि के दरम्यान भी सेवा संतोषजनक नहीं पायी जाती है, तो उस परिस्थिति में नियुक्त कर्मी की सेवा समाप्त की जा सकती है। परीवीक्षा अवधि के दौरान प्रशिक्षु को वांछित प्रशिक्षण में भाग लेना होगा। परीवीक्षा अवधि एवं प्रशिक्षण की सफलता के बाद ही सेवा सम्पुष्ट की जा सकेगी। नियुक्त उम्मीदवार अपना योगदान आदेश प्राप्ति के एक पक्ष के अंदर अपने नाम के सामने अंकित अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी के समक्ष समर्पित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: