पाकिस्तान ने छद्म युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि वह परम्परागत युद्ध नहीं जीत सकता : राजनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 नवंबर 2019

पाकिस्तान ने छद्म युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि वह परम्परागत युद्ध नहीं जीत सकता : राजनाथ

pakistan-making-proxy-war-rajnath
पुणे, 30 नवंबर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने ‘‘छद्म’’ युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि उसे अहसास हो चुका है कि वह ‘‘परम्परागत’’ युद्ध नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो ‘‘छद्म’’ युद्ध का रास्ता अख्तियार किया है, वह एक दिन उसकी हार की वजह बनेगा। सिंह पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 137वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में बोल रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: