पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, जवान शहीद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, जवान शहीद

pakistan-violates-ceasefire-jawan-martyred
जम्मू, 08 नवंबर, पाकिस्तान ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया।रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान की तरफ से किये गये संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान एक जवान शहीद हो गया।उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के आज तड़के करीब ढ़ाई बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान एक जवान शहीद हो गया।इससे पहले पांच अगस्त को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: