केंद्र को भेजा 14 मेडिकल कालेज का प्रस्ताव: योगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 नवंबर 2019

केंद्र को भेजा 14 मेडिकल कालेज का प्रस्ताव: योगी

proposal-of-14-medical-colleges-sent-to-center-yogi
लखनऊ 23 नवम्बर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि राज्य में 14 मेडिकल कालेज खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा गया है जिसमें 2022 से प्रवेश मिलेगा ।मुख्यमंत्री ने यहां लोहिया संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। साथ ही पहली मंजिल पर बने सेंटर रिसर्च लैब का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा जनता को बेहतर व गुणवत्तपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं देने में अब तक किंग जार्ज मेडिकल कालेज और संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान का नाम आता था लेकिन अब लोहिया संस्थान भी इस प्रतियोगिता में शामिल है।यह प्रतियोगिता मरीजों को गुणवत्तापरक सेवा देने की होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा बेहतर करो तो सुविधाएं और भी बढे़ंगी। 23 करोड़ जनता को संस्थान का लाभ मिलेगा। संस्थान के निदेशक एके त्रिपाठी ने कहा कि यहां 56 किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में पेशेवर तरीके से संस्थानों को चलाने का प्रयास नहीं हुआ जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ा। 

कोई टिप्पणी नहीं: