राज ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 नवंबर 2019

राज ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात की

raaj-thakre-meet-sharad-pawar
मुंबई, दो नवंबर, महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर असमंजस के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से यहां उनके आवास पर मुलाकात की।  मनसे सूत्रों ने कहा यह एक संक्षिप्त मुलाकात थी जो 10 मिनट तक चली। महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राजनीतिक हलचल जोरों पर है। भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है।  महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना (मनसे) को विधानसभा चुनाव में सिर्फ कल्याण ग्रामीण सीट पर ही जीत मिली।  सूत्रों ने कहा, "अगर भाजपा बहुमत साबित करने में विफल रही तो अन्य दल सरकार गठन के समय एक-एक सीट को जोड़ने की कोशिश करेंगे । इस संदर्भ में राज ठाकरे की पवार से मुलाकात काफी अहम है।

कोई टिप्पणी नहीं: