रांची,11 नवम्बर (आर्यावर्त संवाददाता)। झारखंड विधानसभा में 82 सीट है। यहां पर 81सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होने जा रहा है। संवैधानिक प्रावधान के तहत 1सीट एग्लो इंडियन समुदाय के लिए सुरक्षित है।प्रथम चरण का चुनाव 30 नवम्बर को है। 7 दिसम्बर को द्वितीय, 12 दिसम्बर को तृतीय, 16 को दिसम्बर को चतुर्थ और 20 को दिसम्बर को अंतिम पांचवा चरण का चुनाव होगा।
पहला चरण -
30 नवंबर को चुनाव है। मतदान नोटिफिकेशन की तारीख है 6 नवंबर। नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 13 नवंबर है। नाम वापसी की अंतिम तारीख है 16 नवंबर । 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव है।
दूसरा चरण -
7 दिसंबर को चुनाव है। मतदान नोटिफिकेशन की तारीख है 11 नवंबर। नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 18 नवंबर है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव है।
तीसरा चरण -
12 दिसंबर को चुनाव है।मतदान नोटिफिकेशन की तारीख है 16 नवम्बर। नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 25 नवंबर है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 28 नवंबर है। 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव है।
चौथा चरण -
16 दिसंबर को चुनाव है। मतदान नोटिफिकेशन की तारीख है 22 नवंबर । नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 29 नवंबर है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 2 दिसंबर है। 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव है।
पांचवां चरण -
20 दिसंबर को चुनाव है।मतदान नोटिफिकेशन की तारीख है 26 नवंबर। नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर है।नाम वापसी की अंतिम तारीख-6 दिसंबर है।16 विधानसभा सीटों पर चुनाव है। बीजेपी के चुनाव प्रभारी अरूण सिंह ने 52 बीजेपी प्रत्याशियों पहली लिस्ट जारी कर दी है। वर्तमान 30 विधायकों पर विश्वास व्यक्त किया गया है। उनको प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं 10 विधायकों का पत्ता काट दिया गया है। पार्टी ने बोरियो, चतरा, सिंदरी, झरिया, घाटशिला, गुमला, सिमडेगा, मनिका, छतरपुर व सिमरिया के वर्तमान विधायकों का टिकट काटा है। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें से 10 वर्तमान विधायकों ( सीटिंग एमएलए) का टिकट काट कर उनकी जगह नये चेहरे दिये गये हैं। झरिया सीट किसी दूसरे को नहीं दिया गया है, बल्कि वर्तमान विधायक संजीव सिंह की जगह उनकी पत्नी रागिनी सिंह को दिया गया है।
समझा जा रहा है कि सरकार के विरूद्ध मुखर होने वाले वरिष्ठ नेता सरयूग राय को टिकट न देकर सस्पेंश बरकरार रखा गया है। छठी बार नगर विकास मंत्री सी.पी.सिंह को प्रत्याशी बनाया है। शिक्षा मंत्री नीरा यादव को भी प्रत्याशी बनाया गया है। जमशेदपुर पूर्वी- रघुवर दास चक्रधरपुर - लक्ष्मण गिलुवा राजमहल- अनंत ओझा बोरिया - सूर्या हंसदा लिट्टीपाड़ा- दनियाल किस्कू शिकारीपाड़ा - पारितोष सोरेन जामताड़ा- वीरेंद्र मंडल दुमका - डॉ लुईस मरांडी जामा- सुरेश मूर्म महेशपुर- मिस्त्री सोरेन मधुपुर- राज पलिवाल नाला - सत्यानंद झा जरमुंडी - देवेंद्र कुंवर बरहेट- सिमोन माेलतो देवघर - नारायण राम दास गोड्डा - अमित मंडल सारठ- रणधीर सिंह महगामा - अशोक कुमार भगत कोडरमा - नीरा यादव बरही - मनोज यादव मांडू- जेपी पटेल हजारीबाग- मनीष जायसवाल सिमरिया- किशुन कुमार दास चतरा - जनार्दन पासवान बगोदर- नागेंद्र महतो जमुआ- केदार हजारा गिरिडीह - निभर्य शाहबादी बेरमो- योगेश्वर महतो सिंदरी- इंद्रजीत महतो धनबाद- राज सिन्हा झरिया- रागिनी सिंह बाघमारा- ढूलू महतो बहरागोड़ा- कुणाल षाडंगी घाटशिला- लखन मार्डी पोटका- मेनिका सरदार ईचागढ़- साधुचरण महतो मनोहरपुर- गुरुचरण नायक तोरपा - कोचे मुंडा खिजरी- रामकुमार पाहन गुमला- मिसिर कुजुर बिशुनपुर- अशोक उरांव सिमडेगा- सदानंद बेसरा मनिका- रघुपाल सिंह रांची- सीपी सिंह हटिया- नवीन जायसवाल लातेहार- प्रकाश राम पांकी - शशिभूषण मेहता विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी छतरपुर- पुष्पा देवी भवनाथपुर- भानु प्रताप शाही डालटेनगंज- आलोक चौरसिया गढ़वा - सत्येंद्र तिवारी
झारखंड के बरही विधानसभा में प्रवास प्रभारी राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि अबतक बरही सीट पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा है।यहां पर तो मनोज यादव का ही एकाधिकार था।उन्होंने कहा कि बरही विधान सभा से कांग्रेस के हाथ झटककर बीजेपी में आने वाले मनोज यादव को बरही से बीजेपी के प्रत्याशी बनाया गया है।कुणाल षंडगी को बहरागोरा के प्रत्याशी बनाया है। मनीष जायसवाल को हजारीबाग सदर से टिकट दिया गया है। बता दें कि क्रिसमस के पूर्व 23 दिसम्बर को मतगणना होगा। इसके बाद जनतांत्रिक सरकार गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।झारखंड की 81 सीटोें पर होगा मतदान झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2020 को पूरा हो रहा है. नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किया गया। 19 जिले नक्सल प्रभावित है जिनमें 13 अति संवेदनशील व 67 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित है। इस बीच कांग्रेस व राजद ने पांच-पांच प्रत्याशियों की सूची जारी है।वहीं जेएमएम 3 ही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें