कलेक्टर द्वारा तैयारियों की पुनः तथा लंबित आवेदनों की समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी 15 नवम्बर को विदिशा में नवनिर्मित जिला चिकित्सालय भवन सहित अन्य निर्माण कार्यो के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री जी के प्रवास दरम्यिन किए जाने वाले प्रबंधों के संबंध में अब तक की गई तैयारियों की कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा आज सोमवार को पुनः समीक्षा की गई है। नवीन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन-जिन अधिकारियों को जो-जो दायित्व सौंपे गए है उन सभी का बेहतर क्रियान्वयन आयोजन तिथि के दो दिन पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री जी 155.20 करोड़ की लागत से पूर्ण कराए गए नौ निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे तथा 11.15 करोड़ के पांच निर्माण कार्यो का शिलान्यास करेंगें। कलेक्टर ने बताया कि आयोजन स्थल पर हितग्राहियों को भी लाभांवित किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से आवासीय पट्टे करीबन एक हजार हितग्राहियों को प्रदाय किए जाएंगे। इन हितग्राहियो तक सूचनाएं संप्रेषित कर संवाद स्थापित करने हेतु स्थानीय पटवारियों एवं पंचायतों के सचिवों को आवश्यक जबावदेंही सौंपी गई है ताकि आवासीय पट्टेधारक आयोजन स्थल पर पहुंचकर आवासीय पट्टा स्वीकृति का प्रमाण पत्र सुगमता से प्राप्त कर सकें। उपरोक्त वितरण के लिए तहसीलवार पृथक-पृथक काउंटर बनाए जाएंगे। आयोजन स्थल पर हितग्राहीमूलक योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले विभागों की छाया चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आमजनों के समस्यायुक्त आवेदनों की प्राप्ति के लिए पृथक से प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमजनों के लिए मुहैया कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाएं खासकर पेयजल आपूर्ति एवं बैठक व्यवस्था के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा के अलावा, वाहनों की पार्किंग के स्थलों का चिन्हांकन करने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए है।
65वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन 13 से
विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील में 65वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता 13 नवम्बर से शुरू होगी। शुभांरभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री हर्ष यादव होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विदिशा विधायकश्री शशांक भार्गव करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बासौदा विधायक श्रीमती लीना जैन, कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा, शमशाबाद विधायक श्रीमती राजश्री रूद्रप्रताप सिंह, विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, शमशाबाद नगर परिषद अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार माहेश्वरी के आतिथ्य में सम्पन्न होगा। प्रतियोगिता के संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता शमशाबाद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में प्रातः 11 बजे से शुरू होगी।
आदिम जाति कल्याण विभाग वेबसाइट में विदेश अध्यनन छात्रवृत्ति की जानकारी उपलब्ध
इच्छुक अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी विदेश अध्यनन छात्रवृत्ति शोध उपाधि 04 वर्ष एवं स्नातकोत्तर 2 वर्ष के संबंध में जानकारी आदिम जाति कल्याण विभाग के वेबसाइट जतपइंसण्उचण्हवअण्पद में प्राप्त कर सकते है।
अब कम्प्यूटराइज्ड जारी होंगे पीपीओ
राज्य शासन ने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय कर्मचारियों की पेंशन स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया के सरलीकरण के संबंध में आदेश जारी किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब पेंशन पेमेंट आर्डर (पी.पी.ओ.) कम्प्यूटर पर उपलब्ध डाटाबेस के आधार पर ऑनलाईन जारी किये जा सकेंगे। पेंशन का भुगतान भी कर्मचारी को उसके वेतन प्राप्त होने वाले बैंक खाते में त्वरित रूप से प्राप्त हो सकेगा।
स्वजल योजना संबंधी आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित
प्रदेश के 8 आकांक्षी जिले खण्डवा, विदिशा, राजगढ़, छतरपुर, गुना, दमोह, सिंगरोली एवं बड़वानी में स्वजल योजना प्रारंभ की गई है। इन जिलों के सभी विकासखण्डों में योजना के निर्माण के लिए पात्र बसाहटों से आवेदन संबंधित जिले के कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के खण्ड कार्यालय में 30 नवम्बर को सायं 5 बजे तक प्रेषित किए जा सकेंगे। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइटूूण्उचचीमकण्हवअण्पद अथवा जिले के कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
रेत खनिज की निविदाएँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि हुई 26 नवम्बर
मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम द्वारा रेत नियम-2019 के तहत प्रदेश की रेत खदानों का ई-निविदा के माध्यम से निवर्तन किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्राप्त सुझावों और दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए रेत खनिज की निविदाएँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 8 नवम्बर से बढ़ाकर 26 नवम्बर कर दी गई है। निगम एवं संचालनालय की वेबसाइट पर संशोधित निविदा कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया है। राज्य खनिज निगम द्वारा जारी निविदा प्रपत्र में सफल निविदाकार को वार्षिक ठेका धन की 50 प्रतिशत राशि 3 दिन में जमा कराने का प्रावधान है। निविदाकारों के अनुरोध पर यह अवधि बढ़ाकर 15 दिवस की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निविदा के संबंध में इच्छुक निविदाकारों की आशंकाओं का समाधान किया गया। यह स्पष्टीकरण निगम और संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है।
एईपीडीएस से राशन वितरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता परलिक्षित होगी
आधार आधारित ऑन लाईन राशन वितरण प्रणाली एईपीडीएस ने राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बना दिया है। अब कोई भी हितग्रही या आम आदमी राशन वितरण की हितग्राहीवार, दुकानवार, जनपदवार तथा नगरीय निकायवार जानकारी प्रतिदिन, प्रतिपल एईपीडीएस पोर्टल पर देख सकता है। किस हितग्राही ने कब राशन लिया, कितना राशन लिया और किस राशन दुकान से लिया, इसकी पूरी जनकारी हरपल पोर्टल पर अपडेट रहती है। यही नहीं बल्कि हितग्राही के फिंगर प्रिंट मैच होने में कितने सेकेण्ड का समय लगा, इसकी भी जानकारी पोर्टल पर देखी जा सकती है। यदि किसी हितग्राही का फिंगर प्रिंट मैच नहीं होता है और ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो फेल किन कारणों से हुआ इसकी भी जानकारी देखी जा सकती है। इस राशन वितरण प्रणाली की सबसे खास बात यह है कि इसमें हितग्राही को पोर्टेबिलीटी और नामिनी की सुविधा दी गई है। इसका सबसे बड़ा फायदा रोजगार के लिये एक स्थान से दूसरे स्थान पर पलायन करने वाले लोगों को मिलेगा। साथ ही दो सदस्यीय परिवार वाले उन हितग्राहियों को नामिनी की सुविधा प्रदान की गई है जिनके फिंगर प्रिंट मैच नही होते। जिस व्यक्ति को नामिनी बनाया जाना है, उसे संबंधित राशन दुकान का उपभोक्ता होना जरूरी है। पीओएस मशीन में यह भी सुविधा दी गई है कि यदि किसी हितग्राही के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति का आधार नम्बर दर्ज है तो हितग्राही उसे राशन दुकान पर ही सुधरवा सकता है। पोर्टल पर किस जिले के कितने हितग्राहियों ने पोर्टेबिलिटी सुविधा का लाभ उठाते हुए दूसरे जिले की राशन दूकानों से राशन लिया है तथा एक ही जिले के कितने हितग्राहियों ने उसी जिले कि दूसरी राशन दूकान से राशन लिया है, इसकी रिपोर्ट भी आमजन या हितग्राही देख सकते हैं।
शहरी पशु चिकित्सक सप्ताह में 2 दिन ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवाएँ देंगे
ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों की कमी को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में पदस्थ चिकित्सक अब सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ देंगे। पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने निर्देश दिये हैं कि सर्वाधिक दुधारू एवं खेती के उपयोग में आने वाले पशुओं का पालन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों के अभाव में इन पशुओं को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। अधिकतर चिकित्सक अपनी सेवाएँ शहरी क्षेत्रों में देना चाहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ चिकित्सकों पर दो-तीन अन्य चिकित्सालयों का प्रभार होने के कारण वे अपनी संतोषप्रद सेवाएँ नही दे पा रहे हैं। यह व्यवस्था संचालनालय तथा संभागीय कार्यालयों में पदस्थ पशु-चिकित्सकों और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों पर भी लागू होगी।
किसानों को रबी फसलों के बीज खरीदी पर मिलेगा अनुदान
किसानों को रबी फसलों के उन्नत किस्म के बीज खरीदी पर विभाग द्वारा अनुदान दिया जाएगा। विभिन्न फसलों में गेंहू उंची किस्म (10 साल तक) विक्रय दर प्रति क्विंटल 4 हजार पर अनुदान 750 रूपये, गेंहू उंची किस्म (10 साल से अधिक) विक्रय दर प्रति क्विंटल 4 हजार पर अनुदान 100 रूपये, इसी प्रकार गेंहू बोनी किस्म (10 साल तक) विक्रय दर प्रति क्विंटल 3 हजार 700 रूपये पर अनुदान 750, गेंहू बोनी किस्म (10 साल से अधिक) विक्रय दर प्रति क्विंटल 3 हजार 700 रूपये पर अनुदान 100 रूपये, चना समस्त काबूली चना छोड़कर (10 साल तक) प्रति क्विंटल 6450 रूपये पर अनुदान 1300 रूपये, चना समस्त काबूली चना छोड़कर (10 साल अधिक) प्रति क्विंटल 6450 रूपये पर अनुदान 500 रूपये, मसूर समस्त (10 साल तक) प्रति क्विंटल 6350 रूपये पर अनुदान 3200 रूपये, मसूर समस्त (10 साल से अधिक) प्रति क्विंटल 6350 रूपये पर अनुदान 1500 रूपये, अलसी समस्त (10 साल तक) प्रति क्विंटल 6000 रूपये पर अनुदान 2900 रूपये, सरसों समस्त (10 साल तक) प्रति क्विंटल 6600 रूपये पर अनुदान 3000 रूपये मिलेगा। किसानों द्वारा संस्थाओं से 2 हैक्टेयर तक का बीज नगद रूप में क्रय करने पर अनुदान डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उपसंचालक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु पात्र परिवारों का सत्यापन होगा
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु पात्र परिवारों के सत्यापन का अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें उचित मूल्य दुकानों से जिन परिवारों को राशन प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इस कार्य का सर्वेदल द्वारा घर घर जाकर मोबाइल एप्प के माध्यम से सत्यापन किया जायेगा। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को चुस्त और दुरूस्त बनाने के लिए इस सत्यापन सर्वे के लिये एम राशन मित्र मोबाईल एप्प तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से आम नागरीक घर बैठकर ही राशन वितरण एवं शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह मोबाईल एप्प गुगल प्ले स्टोर पर एम.राशन मित्र के नाम से उपलब्ध है। इस अभियान के अंतर्गत अपात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें हटाना एवं छूटे हुए पात्र परिवारों को लाभ देने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जावेगी।
फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2020 का संशोधित कार्यक्रम
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक एक जनवरी 2020 की अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज किया जाएगा। पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण का कार्य 18 नवम्बर 2019 तक किया जायेगा। एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन 25 नवम्बर को किया जायेगा। दावे एवं आपत्तियां 25 नवम्बर से 24 दिसम्बर 2019 तक दर्ज की जाएँगी। दावे-आपत्तियों का निराकरण 10 जनवरी 2020 से पूर्व किया जायेगा। पूरक सूची की तैयारी 17 जनवरी, 2020 तक की जायेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 20 जनवरी 2020 किया जायेगा।
विद्यार्थियों का पंजीयन कराने के दिए निर्देश
प्रदेश की समस्त शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 7वीं व 8वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जूनियर गणित एवं जूनियर हिंदी ओलंपियाड सत्र 2019-20 आयोजित किया जाना है। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र के अपर मिशन संचालक श्री रोहित सिंह ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयकों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि संबंधित जिले से कक्षा 7वीं व 8वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थियों का 10 नवंबर तक पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।
पेंशन खातो में हितग्राहियों के आधार नम्बर जुडेंगे
राज्य शासन के निर्देशानुसार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं यथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, मानसिक रूप से अविकसित, बहुविकलांग को आर्थिक सहायता अनुदान योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के समस्त पात्र पेंशन हितग्राहियों के आधार नम्बर उनके बैंकध्पोस्ट ऑफिस खाते से लिंक किया जाना है। हितग्राहियों के आधार नंबर उनके बचत खातों से लिंक किये जाने से वास्ताविक हितग्राही को पेंशन का भुगतान किया जा सकेगा। इस हेतु समस्त पेंशन प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा अनुरोध किया गया है कि वे अपना आधार नम्बर बचत खाता नम्बर से लिंक कराकर अथवा संबंधित निकाय में उपस्थित होकर यह महत्वपूर्ण कार्य अवश्य पूर्ण करवा लें।
बेरोजगार युवाओं से ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित आवेदन अंत्यावसायी कार्यालय से प्राप्त करें
जिले के गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनान्तर्गत लघु कुटीर उद्योग/ परम्परागत व्यवसाय/मनिहारी/हाथ ठेला के लिए ऋण हेतु आवेदन पत्र लक्ष्यपूर्ति तक आमंत्रित किए गए है। वर्ष 2019-20 के लिए 100 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित विदिशा ने बताया कि इच्छुक बेरोजगार युवा लघु कुटीर उद्योग/ परम्परागत व्यवसाय/ मनिहारी/हाथ ठेला के लिए स्थापित करने के लिए ऋण लेना चाहते है, तो वे अंत्यावसायी कार्यालय विदिशा से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय में जमा करें। उन्होंने बताया कि बीपीएल कार्डधारी बेरोजगार युवको को 20 हजार से 50 हजार रूपए तक बैंक ऋण प्रदान किया जाएगा। जिस पर शासन नियमानुसार अनुदान भी दिया जाएगा। जिसके लिए आवेदक आवेदक जिले का मूलनिवासी होकर बीपीएल श्रेणी का हो। आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य हो। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। आवेदन दिनांक को आवेदक की उम्र 18-55 वर्ष के मध्य हो। आवेदक/परिवार का सदस्य शासकीय/अशासकीय सेवा में न हो। आवेदक किसी राष्ट्रीयकृत बैंक या वित्तीय संस्था का (डिफॉल्टर) न हो। आवेदक ऐसी किसी शासकीय योजना के अंतर्गत पूर्व में ऋण/अनुदान की सहायता प्राप्त न की हो।
शासकीय/अशासकीय संस्थाऐं क्रीडा अंशदान 15 नवम्बर तक जमा कराऐं
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर उनके क्षेत्रान्तर्गत आने वाली शासकीय/ अशासकीय/ हाईस्कूल/ हायर सेकेण्ड्री संस्थाओं से क्रीडा अंशदान अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने क्रीडा अंशदान पूर्व में भी जमा कराने के लिए निर्देश दिए गए थे किन्तु अभी तक आपके द्वारा संस्थाओं से क्रीडा अंशदान जमा कराने में कोई रूचि नहीं ली है, जिस कारण अभी तक क्रीडा अंशदान जमा नहीं हो पाया है। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर संस्थाओं का क्रीडा अंशदान जमा कराते हुए इस आशय का प्रमाण पत्र भी इस कार्यालय को प्रस्तुत करें कि आपके खण्ड अन्तर्गत समस्त शासकीय/ अशासकीय संस्थाओं से अंशदान जमा हो चुका है।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण
स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का आज अनावरण सम्पन्न हुआ। जिले के स्वतंत्रता सेनानी श्री रघुवीर चरण शर्मा के द्वारा जिले में रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस और चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित हेतु छह लाख रूपए की राशि न्यास को प्रदान की गई है। नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण स्वतंत्रता सेनानी श्री रघुवीर चरण शर्मा ने स्वंय किया। इस अवसर पर विदिशा विधायक श्री शशांक भार्गव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह, एसडीएम श्री प्रवीण प्रजापति के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी श्री रघुवीर चरण शर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश प्रदेश के विकास कार्यो में मैं पीछे नही रहूंगा। उन्होंने देश में चल रहे विकास कार्यो के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक श्री शशांक भार्गव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए जो त्याग तपस्या की है उसे देश भुला नही सकता। उनके द्वारा चुने गए मार्ग पर चलकर हम देश के उत्थान में अपना योगदान दें। नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इससे पहले श्री रघुवीर चरण शर्मा स्वतंत्रता सेनानी ट्रस्ट के सचिव श्री गोविन्द देवलिया के द्वारा ट्रस्ट के माध्यम से अब तक सम्पादित किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने किया और आंगतुकों के प्रति आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुधीर सिंह ने व्यक्त किया है।
श्री गुरूनानक देव के प्रकाश-पर्व पर आज शासकीय कार्यालय भवनों पर होगी विद्युत सज्जा
राज्य शासन ने श्री गुरूनानक देव जी के 550 वें प्रकाश-पर्व के उपलक्ष्य में 12 नवंबर को प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय भवनों पर विद्युत-सज्जा किये जाने के निर्देश जारी किए हैं।
श्री गुरूनानक देव जी प्रांतीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 को
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने बताया कि गुरूनानक देव प्रांतीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता वर्ष 2019-20 का आयोजन किया गया है जिसमें कबड़्डी, हॉकी, कुश्ती, बास्केटबॉल, व्हालीवाल, खो-खो, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन फुटबाल, खेलों का जिला स्तरीय आयोजन 22 एवं 23 नवम्बर को किया गया है। उक्त प्रतियोगिता प्रातः नौ बजे से जिला खेल परिसर स्टेडियम सांची रोड विदिशा में किया गया है। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक आयु के बालक एवं बालिका अपना पंजीयन कार्यालय में जिला खेल और युवा कल्याण विभाग, खेल खेल परिसर स्टेडियम विदिशा में कार्यालयीन समय में एवं जिले के समस्त विकासखण्डों में विभाग के ग्रामीण युवा समन्वयक सिरोंज में केशव शर्मा से 8962432338 पर, कुरवाई में अरविन्द राजपूत से 9340562208, बासौदा में कुमारी नूरजहां से 9039780748, शमशाबाद मेंं हनीफ खॉन से 9981331224, लटेरी में कुमारी ज्योति अहिरवार से 8463858594, ग्यारसपुर में गोपाल कुशवाह से 9589266819, विदिशा श्रीमती सपना शर्मा का मोबाइल नम्बर 8839738427 पर पंजीयन हेतु सम्पर्क कर अपना पंजीयन 18 नवम्बर तक करा कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है। जिला खेल अधिकारी श्रीमती कुरील ने बताया कि खिलाड़ियों के मूल जन्म प्रमाण एवं अध्ययनतरत विद्यार्थियों के प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं अंक सूची ही मान्य होगीं। आयु की गणना 31 दिसम्बर 2019 तक मान्य की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें