जमशेदपुर : मतदानकर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

जमशेदपुर : मतदानकर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन

randemization-jamshedpur
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) विधानसभा चुनाव 2019 को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से सभी प्रेक्षकों की उपस्थिति में आज जिले के 1885 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न कराने हेतु प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर सभी विधानसभा क्षेत्र  के निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे। इस रेंडमाइजेशन के तहत यह सुनिश्चित किया गया कि कौन मतदानकर्मी किस विधानसभा में योगदान देंगे।  रेंडमाइजेशन से  संबंधित प्रतिवेदन सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारी को दिए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, अपर उपायुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: