जमशेदपुर : सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केन्द्र एवं चेकपोस्ट का किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

जमशेदपुर : सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केन्द्र एवं चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

booth-inspaction-jamshedpur
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर आज सामान्य प्रेक्षक ई सरवना भेलराज ने पोटका विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होने प्रखंड क्षेत्र के जुड़ी, पोटका, कालिकापुर, तिलाईटांड़ स्थित मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए रैंप, भवन की स्थिति तथा उपलब्ध अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही मतदाता जागरूकता हेतु लगाए गये पोस्टर-बैनर का भी अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों से मतदान केन्द्रों के बारे में भी विस्तार से जानकारी लिया गया। सामान्य प्रेक्षक द्वारा चुनाव की तैयारियों पर संतुष्टी जाहिर की गई एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सामान्य प्रेक्षक ने जादूगोड़ा स्थित चेकपोस्ट में वाहन जांच की स्थिति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार तथा अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: