धनबाद : एसएसटी-1 ने बाघमारा में एक लाख सोलह हजार नकद राशि जब्त की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

धनबाद : एसएसटी-1 ने बाघमारा में एक लाख सोलह हजार नकद राशि जब्त की

rupees-recoverd-dhanbad
धनबाद (आर्यावर्त संवाददाता) विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम - 1 ने बाघमारा में एक लाख सोलह हजार नकद राशि जब्त किए। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के महुदा थाना अंतर्गत तेलमोच्चो चेकपोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान पॉलिटेक्निक रोड वीआईपी कॉलोनी थाना जिला धनबाद के वाहन संख्या जेएच 10 बी 2500 सफेद स्कॉर्पियो में ₹116000 (एक लाख सोलह हजार) नकद राशि जप्त की गई एवं वाहन में किसी भी राजनीतिक पार्टी का झंडा, बैनर, पोस्टर आदि नहीं पाया गया। श्री परवीन पारकेडिया के द्वारा जांच राशि के संबंध में कोई प्रमाण प्राप्ति नहीं किया गया। श्री पप्पू कुमार दास के द्वारा जप्त किये राशि को महुदा थाना में मलखाना में सुरक्षित रखी गई है। एसएसटी - 1 टीम में श्री पप्पू कुमार दास प्रतिवेदनानुसार, श्री पप्पू कुमार दास प्रखंड उद्यमी समन्वयक एवं अशोक कुमार चौधरी धनबाद की बल तथा जीवन कुमार साव दास धनबाद बल के द्वारा श्री मिलन पारकेडिया अन्य लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: