मुंबई, एक नवंबर, अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली उनकी फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग आरंभ हो चुकी है। सलमान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और ‘भारत’ में सलमान के साथ काम करने वाले जैकी श्रॉफ और दिशा पटनी भी अभिनय करेंगे। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले ‘राधे’ का निर्माण सोहैल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होगा। सलमान खान ने फिल्म के बारे में घोषणा ट्विटर पर की। उन्होंने लिखा, “और यात्रा शुरू होती है… राधे ईद 2020।” उन्होंने फिल्म के सेट से एक चित्र भी साझा किया जिसमें प्रभुदेवा, हुड्डा, श्रॉफ, खान, पटनी और निर्माता अतुल अग्निहोत्री हैं। सलमान 20 दिसंबर को ‘दबंग 3’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।
शुक्रवार, 1 नवंबर 2019
सलमान ने फिल्म राधे की शूटिंग शुरू की
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें