जमशेदपुर : सरयू राय जमशेदपुर के दोनों विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 17 नवंबर 2019

जमशेदपुर : सरयू राय जमशेदपुर के दोनों विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

saryu-rai-will-fight-election-both-seat
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) झारखण्ड की राजनीति मे राजनीतिक चाणक्य और रघुवर दास के मंत्रीमंडल मे खाद्य आपूर्ति एवं संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने कहा कि वे निर्दलीय जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी दोनों विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। श्री राय ने आज अपने आवास में कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई, बैठक में उनके समर्थक रघुवर दास के खिलाफ काफी आग बबूला हुए। उनके समर्थकों ने सरयू राय से कहा कि आप दोनों विधानसभा से चुनाव लड़ें। श्री राय ने घोषणा की कि वे जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और जनता की आवाज बनेंगे। श्री राय कल पूरे दमखम के साथ दोनों विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा कर दी है ।

कोई टिप्पणी नहीं: