जिला कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई कांग्रेसजनों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर आयरन लेडी को याद किया
सीहोर। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सीहेार के तत्वधान में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पाजंली देकर उनको याद किया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के द्वारा किए गए देश हित के कार्यो के बारे में बताया। ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने कहा की इंदिरा गांधी ने कहा था की मेरे खून का एक एक कतरा देश के काम आएगा वास्तव में उन्होने अपना जीवन देश की एकता अखंडता के लिए कुर्बान कर दिया। श्री यादव ने आगे बताया की आज की विषम परिस्थितियों में हमें इंदिरा गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की बहुत आवश्यकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम को संबांधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ अनीस खान ने किया तथा आभार व्यक्त मुकेश ठाकुर ने किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों में ओम दीप, प्रेमबंधु शर्मा, राजाराम बड़ेभाई, दर्शन वर्मा, शमीम अहमद, सुरेश साबू, राजेंद्र वर्मा, हरीश राठौर, नवेद खान, पंकज शर्मा, राजेंद्र नागर, प्रीतम चौरसिया, श्याम सोनकर, लोकेंद्र वर्मा, मुन्नबर मामू, राजीव गुजराती, सत्यनारायण भाटी, मूलचंद्र राठौर, इंश्वर सिंह ठाकुर, अजय रेकवार, देवेंद्र ठाकुर, सूर्यांश जादौन, हनीफ कुरैशी, ओमकार यादव, हफीज चौधरी, ओम बाबा राठौर, गुलजारी वाजपेयी, राजेंद्र राठौर, मुकेश खत्री, अरूण राय, रामचंद्र राठौर, रिजवान अंसारी, धमेंद्र रेकवार, सुनील दुबे, भगत सिंह तोमर, राजेंद्र भारती, महेश शर्म, ताराचंद्र यादव, सीताराम भारती, राजा यादव, अजमेरी भाई, एस कुमार राठौर, गेंदालाल वर्मा, मून्ने चच्चा, राजेंद्र सिंह हाड़ा, नरवत सिंह सूर्यवंशी, दीपक सोनकर, कमल किशौर जाटव, अटल यादव, मेहंदी हसन सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।
कांग्रेस सेवादल ने की नियुक्तियां पटेल महासचिव,राजपूत बने सचिव
सीहोर। कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई,राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया,मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,मध्यप्रदेश सेवादल अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र यादव,प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी, प्रदेश सचिव राकेश राय एवं पूर्व विधायक इछावर शैलेंद्र पटेल,जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम पटेल की अनुशंसा पर सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र खंगराले,उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र चंद्रवंशी ने ग्राम हीरापुर के नरेंद्र पटेल को महासचिव कांग्रेस सेवादल एंव ग्राम बरखेड़ी के राजेंद्र राजपूत को सचिव नियुक्त किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज परमार बमुलिया मंडलम अध्यक्ष ठाकुर ईश्वर सिंह भूपेंद्र सिंह सिसोदिया अर्जुन मेवाड़ा,कमलेश परमार,जितेंद्र परमार, आशीष परमार, जितेंद्र पटेल, हरिनारायण परमार आदि ने नव नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें