दोहा, 09 नवम्बर, अनुभवी निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने यहां चल रही 14वीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में शनिवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारत को टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए 12वां कोटा दिला दिया। भारत ने इसके अलावा तीन स्वर्ण सहित नौ पदक भी जीते।इस स्पर्धा की आठ फाइनलिस्ट्स में से पांच कोटा पाने की पात्र नहीं थी क्योंकि उन्होंने पहले ही कोटा हासिल कर लिया था। तीन निशानेबाजों को कोटा मिलना था। विश्व रैंकिंग में 95वें नंबर की निशानेबाज सावंत ने 120 शॉट के क्वालिफिकेशन में 1171 का स्कोर किया और पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं। सावंत इस तरह पहली बार ओलम्पिक में खेलने उतरेंगीं। सावंत विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सावंत ने फाइनल में 435.8 का स्कोर किया और पदक जीतने से चूक गयीं और उन्हें चौथा स्थान मिला।
शनिवार, 9 नवंबर 2019
तेजस्विनी ने भारत को दिलाया 12वां ओलम्पिक कोटा
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें