भुवनेश्वर, 02 नवम्बर, भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में क्रमशः रूस और अमेरिका को हराकर 2020 के टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।भारतीय महिला टीम ने कप्तान रानी रामपाल के चौथे क्वार्टर में निर्णायक गोल की बदौलत अमेरिका को कुल 6-5 के स्कोर से पराजित कर तीसरी बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जबकि पुरुष टीम ने रूस को 11-3 से रौंदकर ओलम्पिक का टिकट हासिल किया।भारतीय महिला टीम ने ओलम्पिक क्वालीफायर्स के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका को 5-1 से हराया था लेकिन दूसरे मैच में अमेरिका ने 4-1 से जीत हासिल की।
शनिवार, 2 नवंबर 2019
भारतीय हॉकी टीमों को टोक्यो ओलम्पिक का टिकट
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें