भाजपा विधायक फिर पहुंचे मार्च करते हुए विधानसभा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

भाजपा विधायक फिर पहुंचे मार्च करते हुए विधानसभा

bjp-mla-protest-in-bhopal-assembly
भोपाल, 20 दिसंबर, मध्यप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य आज गरीबों के मुद्दों को लेकर पैदल मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे। विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा समेत भाजपा विधायक ने यहां विधानसभा से कुछ दूर पहले एकत्रित हुए और फिर पैदल ही विधानसभा पहुंचे। इस दौरान भाजपा विधायक गरीबों को लेकर राज्य सरकार की नीतियों को लेकर नारेबाजी करते रहे। ये विधायक नारे लिखे वस्त्र (एप्रिन) पहने हुए थे। शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। भाजपा विधायक पिछले तीन दिनों से किसी न किसी मुद्दे को लेकर इसी तरह मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे थे।  

कोई टिप्पणी नहीं: