मधुबनी : जिला पुलिस कप्तान ने की जिले में अमन चैन की कामना के लिए शांति पाठ किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

मधुबनी : जिला पुलिस कप्तान ने की जिले में अमन चैन की कामना के लिए शांति पाठ किया

peace-worship-by-madhubani-sp
मधुबनी  (आर्यावर्त संवाददाता) जिला पुलिस कप्तान डॉ. सत्यप्रकाश ने उच्चैठ में नौ दिवसीय पाठ और मंत्रोच्चार का किया अनुष्ठान। अपराध नियंत्रण व जिले में अमन चैन के लिए कामना की। जिले में अमन चैन के लिए एसपी ने एक अलग तरीका चुना है। जिसके बारे में जान आप भी दंग रह जाएंगे। एसपी ने क्राइम कंट्रोल और थाना व अनुमंडल तथा जिला क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर उच्चैठ भगवती स्थान में नौ दिनों तक मंत्रोच्चार और शक्ति व शांति पाठ का आयोजन करवाया है। जिसको लेकर एसपी सत्यप्रकाश ने स्वयं उच्चैठ पहुंच पंडितो के मंत्रोच्चार के बीच माता के दरबार में संकल्प लिया। इस दौरान एसपी ने कहा कि यह सिद्धपीठ स्थान है, यहां जो मैया विराजमान है, वह करुणामयी और सिद्धिदात्री है। यहां मन से कोई भी कामना करने पर वह अवश्य पूर्ण होती है। आज हमने जिला, अनुमंडल और थाना की रक्षा, अपराध पर लगाम, शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर यह कार्य शुरु कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं: