जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) मुसाबनी प्रखण्ड अन्तर्गत राखा कॉपर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली, नुक्कड़ नाटक, मेंहदी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह अंचलाधिकारी मुसाबनी अजय कुमार रजक उपस्थित हुए। उन्होने सभी छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को बताया कि आगामी 7 दिसंबर 2019 को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव तिथि निर्धारित है। इस दिन सभी मतदाता अपना मत देने अवश्य जाएं । 7 दिसंबर को पहले मतदान, फिर जलपान या कोई अन्य काम करना है। इन प्रोत्साहित वाक्यों द्वारा मतदाताओं को मतदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
रंगोली, नुक्कड़ नाटक, मेंहदी प्रतियोगिता से दिया मतदान का संदेश
छात्राओं द्वारा रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। वहीं नाटक के माध्यम से बताया गया कि आपके एक-एक वोट कितने किमती होते हैं और अपने मत का प्रयोग सोच-समझ कर करें लेकिन अवश्य करें। विजयी प्रतिभागियों को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में रायमुनी समाड़, प्रमिता सोरेन, रिनु रानी पाल, अंजली केवर्त, लक्खी पातर, सुकू पाल, अनिमा भकत, प्रिया महाती, अंजली पातर, गंगा पाल, कृतिका माहली, माया टुडू,सालगे मुर्मू शामिल हुईं। नुक्कड नाटक में दुर्गा हांसदा, रानी हांसदा, दशमी माहली, निकित गवाला, पानपति पूर्ती, श्रीमती महाकुड़, कुनामी गौरेन, मानकी मार्डी, सिमा मुर्मू, गंगा हांसदा, राधारानी कर, नाटक प्रतियोगिता में गंगा जल हेम्ब्रम, लक्ष्मी पूर्ती, सोता पूर्ती, कुयली मार्डी,मानुमती भकत, निशा हेम्ब्रम, सुमित्रा गागराई गंगा हांसदा आदि शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें