देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात : सिंघवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात : सिंघवी

un-announced-emergency-congress
नयी दिल्ली,19 दिसम्बर, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने के लिए दमन का रास्ता अपना लिया है और पूरे देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति पैदा कर दी गयी है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे देश में इस कानून के विरोध में लोग सड़कों पर उतरकर इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। देश के कई हिस्से जल रहे हैं तथा चारों तरफ अशांति का माहौल है और लगता है कि अब शांति भाजपा सरकार के जाने के बाद ही बहाल हो पाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: