शहरी नक्सली’ शब्द का इस्तेमाल निंदनीय : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 18 दिसंबर 2019

शहरी नक्सली’ शब्द का इस्तेमाल निंदनीय : कांग्रेस

urban-naxal-world-shamefull-sighvi
नयी दिल्ली, 18 दिसम्बर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस को ‘शहरी नक्सली’ कहने पर पार्टी ने तीखी प्रतिक्र्रिया व्यक्त करते हुए इसे निंदनीय बताया है और कहा कि इस शब्द का जिस तरह से इस्तेमाल किया गया है वह उसकी भर्त्सना करती है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं के सवाल पर कहा कि यह दुर्भाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री विरोध को सही संदर्भ और उचित परिप्रेक्ष्य में नहीं ले पाते हैं। कांग्रेस के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना निंदनीय है और वह इसकी भर्त्सना करते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: