आप ने दिल्ली विस चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों की सूची जारी की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जनवरी 2020

आप ने दिल्ली विस चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों की सूची जारी की

aap-announce-70-candidate-delhi
नयी दिल्ली, 14 जनवरी, आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को अपने सभी 70 उम्मीदवारों के नामों के घोषणा कर दी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली तथा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। आप ने 46 वर्तमान विधायकों को फिर टिकट दिया और कुछ सीटों पर नए चेहरे उतारे है जबकि हाल ही पार्टी में शामिल हुए शोएब इकबाल, राम सिंह नेताजी और विनय मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की तेज तर्रार नेता सुश्री अतिशी मार्लेना कालकाजी से तथा आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा राजिन्दर नगर सीट से अपना भाग्य आजमायेंगे।  

कोई टिप्पणी नहीं: