नयी दिल्ली, 27 जनवरी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति करने वाले तो बहुत देखे हैं, मगर इतनी ओछी और निम्न स्तरीय राजनीति करने वाला मुख्यमंत्री अपने जीवन में नहीं देखा । दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को रिठाला के बुध विहार और जनकपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा वह आज श्री केजरीवाल को कहने आए हैं कि पानी, दिल्ली में स्कूल, बस और सीसीटीवी के लिए कुछ बोलता हूं तो उसके उत्तर में तुरंत ट्वीट कर देते हो तनिक आज भी उनके सवाल के जवाब में ट्वीट कर देना। उन्होंने कहा कि वह श्री केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि भारत माता के टुकड़े करने वाले ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को जेल में डालने की अनुमति दे रहे हो या नहीं? जरा एक बार दिल्ली की जनता को ये बताइए?
सोमवार, 27 जनवरी 2020
ओछी और नीची राजनीति करने वाला मुख्यमंत्री नहीं देखा : अमित शाह
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें