पैसा लेकर भर्ती परीक्षा पास कराने वाला नकल माफिया अरविन्द राणा गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

पैसा लेकर भर्ती परीक्षा पास कराने वाला नकल माफिया अरविन्द राणा गिरफ्तार

arvind-rana-arrest-in-meerut
लखनऊ,10 जनवरी, उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)ने विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों से पैसा लेकर भर्ती परीक्षा पास कराने वाले इनामी कुख्यात नकल माफिया अरविन्द राणा को मेरठ के पल्लवपुरम से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक राजीव नारायण ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जालसाल अरविन्द राणा शामली का रहने वाला है। यह बदमाश विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से पेपर लीक कराकर, साॅल्वर बैठाने के अलावा अन्य तरीके से अभ्यर्थियों को मोटी रकम वसूलता था। यह बदमाश पिछले करीब दस से इस धंधे में लिप्त था। अधिकाशं भर्ती दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में कराता था। इसकी गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित कर रखा था। यह अपने गिरोह का मुख्य सरगना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: