जेएनयू हिंसा मामले में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 10 की पहचान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

जेएनयू हिंसा मामले में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 10 की पहचान

jnu-violence-charge-sheet-file-aishi
नयी दिल्ली, 10 जनवरी,  दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हिंसा के मामले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत 10 छात्रों की पहचान की है। जेएनयू हिंसा मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अराध शाखा के उपायुक्त जॉय तिर्की ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि 10 संदिग्धों की पहचान की गयी है जिनमें छात्र संघ की अध्यक्ष सुश्री घोष के अलावा चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, सुचेता तालुकराज, प्रियरंजन, विकास पटेल और योगेंद्र भारद्वाज तथा अन्य शामिल हैं। उन्होेंने बताया कि अभी तक किसी को पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं लिया गया है लेकिन जल्दी ही संदिग्धों से पूछताछ शुरू की जायेगी।  

कोई टिप्पणी नहीं: