भारत को विश्वगुरू बनाने में जुट जायें स्वयंसेवक : भागवत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2020

भारत को विश्वगुरू बनाने में जुट जायें स्वयंसेवक : भागवत

bhagwat-appeal-rss-worker-for-india-vishwaguru
मुरादाबाद 18 जनवरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डा.मोहनराव भागवत स्वयंसेवकों से भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में समर्पण भावना से जुट जाने का आह्वान किया। मुरादाबाद में एमआईटी के खुले मैदान पर एकत्रित करीब पांच हजार अनुशासित स्वयंसेवकों को अपने चार दिवसीय प्रवास के समापन पर ‘मकर संक्रांति महोत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने शनिवार को कहा कि संघ एकता की विविधता में गुजर कर मंजिल तक पहुंचने का काम करता है। देशवासियों के बीच आपस में समन्वय बैठाने पर बल देते हुए कहा “ जो समर्थ है वह खाएगा और जिलाएगा। यही हमारा शाश्वत धर्म है। अपनी गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप जीवन जीने वाला ही हिन्दू कहलाने का अधिकारी है और देश की 130 करोड़ जनता पर इसका प्रभाव है। ” उन्होंने समन्वय स्थापित कर व्यवहारिक रूप से एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा “ हम भी सही हैं और तुम भी सही हो का भाव रहे। देश में कट्टरता नहीं हो।” श्री भागवत ने कहा “ विरासत में हमें हिंदू संस्कृति मिली।आपस मे प्रेम में रखना हमारी आदत होनी चाहिए।जो लोग भी हमारी सांस्कृति को हृदयांगमी करें वो हिंदू ही हैं चाहे उनकी पूजा करने की पद्धति अलग ही क्यों न हो या वो भाषा कोई भी क्यों न बोलता हो। हम देश के 130 करोड़ लोगों में निष्ठा का माहौल बनाना चाहते हैं। हमें भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक हर व्यक्ति के मन में हिंदुत्व का भाव जगाएं। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आह्वान किया , “ संघ में रहोगे तभी संघ को समझोगे, अनुभव से सच्ची जानकारी मिलती है। संघ का काम समाज में छुआछूत ख़त्म करना है, संघ का काम अपने देश की उन्नति करना है, भारत का धर्म बड़ा विशेष है, भारत का धर्म अध्यात्म आधारित है, धर्म दिखने में अलग अलग है लेकिन सब एक, हमें एकता को अपनाना है, हम सबको अपनी संस्कृति माननी है, समस्त भारत वर्ष हिन्दू हैं।” संघ प्रमुख ने कहा “ किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति से नहीं बल्कि हिंदू से होनी चाहिए। इसकी शुरुआत अपने घर और कार्यक्षेत्र से करें। घर में काम करने वाली बाई हो या ड्राइवर, सफाई कर्मचारी या कपड़े धोने वाला। उसे सहजता से हिन्दुत्व की विधारधारा से जोड़ें। मलिन बस्तियों में जाकर उनका दर्द समझें और घुल-मिल जाएं। उनके साथ भोजन करें। उन्हें हिंदू होने पर गर्व करवाएं।जिससे वह गर्व से कहे कि मैं हिंदू हूँ।” 

कोई टिप्पणी नहीं: