ट्रम्प ने खामेनई को संभलकर बोलने की दी चेतावनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2020

ट्रम्प ने खामेनई को संभलकर बोलने की दी चेतावनी

trump-warn-khaomaine
वाशिंगटन 18 जनवरी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई के जोकर वाले बयान का कड़ा जवाब देते हुये उन्हें सभंलकर बोलने की चेतावनी दी। श्री ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा, “ईरान के तथाकथित ‘शीर्ष नेता’ ने अमेरिका और यूरोप के बारे में गलत बातें बोली हैं। उनके अपने देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है और लोग परेशानी से जूझ रहे है। उन्हें अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करना चाहिए।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में ईरान को बर्बादी की ओर ले जाने के लिए ईरानी शासन की कड़ी आलोचना करते हुये उनसे आतंकवाद छोड़ने और ‘ईरान को फिर से महान बनाने'’ का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका से प्यार करने वाले ईरान के महान लोग एक ऐसी सरकार चाहते है जो उनके सपनों को मारने की वजाय सम्मान देने और हासिल करने के लिये मदद करने में दिलचस्पी रखती हो।” गौरतलब है कि ईरान के शीर्ष नेता खामनेई ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रवार को एक बयान में ‘जोकर’ करार देते हुये कहा था कि श्री ट्रंप ईरान के लोगों का समर्थन करने का सिर्फ दिखावा करते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: