दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन: राकेश थपलियाल अध्यक्ष के पी मलिक महासचिव नरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष घोषित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन: राकेश थपलियाल अध्यक्ष के पी मलिक महासचिव नरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष घोषित

delhi-journalist-assosiation-election
नई दिल्ली (अशोक कुमार निर्भय)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया से सम्बद्ध दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव में खेल टुडे के संपादक राकेश थपलियाल को अध्यक्ष, "दैनिक भास्कर" के राजनीतिक संपादक के. पी. मलिक  को 'महासचिव' और राष्ट्रीय समाचार के सम्पादक नरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर उषा पाहवा, ज्ञानेंद्र सिंह, सुजान सिंह और पंकज कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रास बिहारी ने नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणा की। सचिव पद पर हीरेंद्र राठौर, रणवीर सिंह और जी एन शर्मा चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए के आनन्द राणा, अशोक किंकर, फजल गुफरान, नफे राम यादव, अशोक बर्थवाल, संजय गुप्ता, सुनील बाल्यान, सुभाष चंद्र, राहुल कौशिक, अंजली भाटिया, राजेश कुमार भसीन,प्रोबीर कुमार दत्ता,मनोज कुमार दीक्षित,दीप्ती अंगरिश और अमित कुमार गौड को चुना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: