बिहार में शाहीन बाग की तरह धरना-प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

बिहार में शाहीन बाग की तरह धरना-प्रदर्शन

protest-for-shahin-bagh-in-bihar
पटना,17 जनवरी। आज पूरा देश ‘बाग’ बन गया है और लोग ‘शाहीन’। जब मोदी सरकार आपलोगों को नागरिक मानने को तैयार नहीं है, तो आप इस सरकार को सरकार मत मानिए।यह उक्ति है जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया कुमार की।सब्जी बाग में सीएए के खिलाफ धरना पर बैठे लोगों को संबोधित कर रहे थे। पिछले रविवार से धरना जारी है। उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा- केंद्र की तानाशाह सरकार को हर हाल में सीएए को वापस लेना होगा। यह कानून देशहित में नहीं है। सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। संविधान से छेड़छाड़ हो रहा है। हमें बेरोजगारी और काला कानून से आजादी चाहिए। सीएए, एनपीआर और एनआरसी से आजादी चाहिए। तानाशाह सरकार के खिलाफ हम सबको संघर्ष करना होगा। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर बिहार में भी कई जिलों में सीएए और एनआरसी के खिलाफ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू: राजधानी पटना के सब्जीबाग और फुलवारीशरीफ में भी इस तरह के प्रदर्शन 12 जनवरी से जारी है। सब्जीबाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ जारी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में बुधवार (15 जनवरी) के अलग ही रूप देखने को मिला और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए मकर संक्रांति के अवसर पर धरने में शामिल लोगों ने एक साथ मिलकर दही-चूड़ा का सेवन भी किया। बता दें कि दिल्ली समेत पूरे देश में CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में इस तरह के विरोध में लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ रही है। पटना के फुलवारीशरीफ में जारी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी शामिल हुए हैं।

CAA के विरोध करने पर प्रदर्शनकारी की हुई हत्या:
फुलवारीशरीफ में 21 दिसंबर को विपक्षी दलों द्वारा सीएए के खिलाफ बुलाए गए बंद में भाग लेने गए एक स्थानीय युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बता दें कि बिहार के मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में बुधवार से अनिश्चितकालीन धरने को स्थानीय सांसद मोहम्मद जावेद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इस्लाम भी शामिल हुए।

CAA के समर्थन में गृहमंत्री करेंगे वैशाली में रैलीः 
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा मुख्यालय बिहारशरीफ में काशीपुर टाकिया इमामबाड़ा के पास और समस्तीपुर, नवादा आदि जिलों में भी लोगों का सीएए और एनआरसी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: