नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग की. जामिया इलाके के पास एक सनकी युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया. घटना गुरुवार दोपहर की है. प्रदर्शनकारी छात्र गोली लगने से घायल हो गया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली. मार्च वाले इलाके में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती थी फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि आदमी ने खुलेआम हथियार लगाया लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया. प्रदर्शनकारियों की ओर शख्स आगे बढ़ रहा था. इस दौरान पुलिस महज चुप्पी साधे हुए देखते रही.
गुरुवार, 30 जनवरी 2020
जामिया में पुलिस के सामने पिस्तौल लहराकर युवक ने की फायरिंग
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें