अर्थव्यवस्था में सुधार पर सरकार का ध्यान नहीं : प्रियंका गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 जनवरी 2020

अर्थव्यवस्था में सुधार पर सरकार का ध्यान नहीं : प्रियंका गाँधी

government-ignore-economy-slowdown-priyanka-gandhi
नयी दिल्ली 09 जनवरी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि अर्थव्यस्वस्था में सुधार उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए थी लेकिन उसने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया, “अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए था लेकिन अब अर्थव्यवस्था सुधारने का मामला ठंडे बस्ते में बंद है। जीडीपी वृद्धि के अनुमान बताते हैं हालात ठीक नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में लगातार गिरावट आ रही है और उस बार भी गिरावट का ही अनुमान है। उन्होंने कहा,“इसका सबसे ज्यादा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों और रोजगार पर पड़ रहा है। सरकार की तरफ से कोई भी भरोसे लायक कार्यवाही नहीं हो रही है।” 

कोई टिप्पणी नहीं: