राजकोट, 17 जनवरी, ओपनर शिखर धवन (96), कप्तान विराट कोहली (78) और लोकेश राहुल (80) के शानदार अर्धशतकों तथा मोहम्मद शमी के तीन विकेट और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के एक ओवर में दो झटकों से भारत ने आस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में शुक्रवार को 36 रन से पीटकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने 50 ओवर में छह विकेट पर 340 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीवन स्मिथ के 98 रन के बावजूद 49.1 ओवर में 304 रन बना सकी। मुंबई में पहला वनडे 10 विकेट से हारने वाली भारतीय टीम ने राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शानदार वापसी कर सीरीज में बराबरी की। सीरीज का फैसला अब बेंगलुरु में रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मैच से होगा।
शनिवार, 18 जनवरी 2020
शिखर, विराट, राहुल के अर्धशतक, भारत ने किया हिसाब बराबर
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें