झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 18 जनवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2020

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 18 जनवरी

प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा करेगा संस्कार धाम का छात्र

jhabua news
झाबुआ । दादा गुरूदेव की पाट परम्परा के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के आशीर्वाद से चल रही श्री राजेन्द्र विद्या संस्कार धाम स्कुल, श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं (विज्ञान संकाय) का छात्र विजय पड़ियार दिनांक 20 जनवरी 2020 को होने वाली परीक्षा पे चर्चा के समय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से चर्चा करेेंगे। विजय सरदारपुर तहसील में एकमात्र छात्र है जिसका भारत सरकार द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए चयन किया गया है। छात्र ने आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त कर भारत शासन के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी से चर्चा हेतु प्रस्थान किया । छात्र विजय पड़ियार का चयन भारत सरकार ने आॅनलाइन आमंत्रित निबंध प्रतियोगिता के अन्र्तगत किया है। उसने उलहवअण्पद पर ‘‘म्गंउपदपदह म्गंउ‘‘ विषय पर लगभग 250 से 300 शब्दों में निबंध लिखकर सबमिट किया था जिसके आधार पर उसका चयन किया गया। विजय का मार्गदर्शन विद्यालय के सबसे वरिष्ठ अध्यापक कैलाश चन्द्र पाटीदार जी ने किया । चुंकि पुरानी शिक्षा पद्धति लिखित आधार पर होती थी जिससे विद्यार्थी का ज्ञान एक निश्चित कार्यक्षैत्र तक ही सीमित हो जाता था। नई शिक्षा पद्धति में वैकल्पिक एवं प्रायोगिक परीक्षा पद्धति अपनाने से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हुआ है जिससे हम देखते हैं कि आज का विद्यार्थी अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देता है। संस्था के समस्त शिक्षको ने छात्र को शुभकामना दी ।

सघन पल्स पोलियो अभियान दिनांक 19 जनवरी 2020 (रविवार) को आयोजित होगा
      
झाबुआ । सघन पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के 213998 लक्षित बच्चो को दो बून्द ओरल पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान की सफलता हेतु प्रथम दिवस बुथ पर पोलियो की दवा पिलाई जावेगी और द्वितीय और तृतीय दिवस को बाकी छुटे बच्चो को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जावेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 513 बी टाईप बुथ व 469 सी टाईप बुथ और 41 ट्राजिंट बुथ बनाये गये है,जो बस स्टैण्ड, मैला बाजार और रेलवे स्टेण्ड आदि स्थानो पर पोलियो की दवा पिलायेगे और 7 मोबाईल टीमो का गठन किया गया है जो प्रतिदिवस प्रथम दिवस से ही घर-घर और मैला बाजार और अन्य स्थानो पर बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी एवं सभी बुथो पर कार्यरत 2048 व्हेक्सिनेटर्स के कार्य का मुल्यांकन करने के लिये 6 ब्लाको में 139 सुपरवाईजरो की नियुक्ति की गई है,जो इस अभियान की माॅनिटरिंग करेगे और प्रतिदिन अपने-अपने सेक्टरो की रिर्पोटिंग का कार्य करेगे। जिला स्तर पर 6 आब्जर्वर रखे गये है जो प्रति दिन विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम की माॅनिटरिंग करेगे।

आपकी सरकार आपके द्वार य¨जना का षिविर 20 जनवरी 2020 को रम्भापुर विकासखण्ड मेघनगर एवं दिनांक 21 जनवरी को बोलासा विकासखण्ड पेटलावद में आयोजित होगा
      
झाबुआ । जिले के नागरिक¨ं विशेष रूप से ग्रामीण रहवासिय¨ं की समस्याअ¨ं के निराकरण अ©र विकास के सुझाव¨ं पर अमल के लिये षासन द्वारा प्रारंभ की गई आपकी सरकार आपके द्वार योजना का षिविर जिले में 20 जनवरी 2020 को ग्राम रम्भापुर विकासखण्ड मेघनगर एवं दिनांक 21 जनवरी को ग्राम बोलासा विकासखण्ड पेटलावद में आयोजित होगा।  कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने निर्देष दिये कि सभी जिला अधिकारी प्रातः 8 बजे आपकी सरकार आपके द्वार में चयनित विकासखण्ड मेघनगर एवं विकासखण्ड पेटलावद के आकस्मिक भ्रमण के लिए चयनित गाँव में पहुचकर आम जनता से सम्पर्क कर योजना में सम्मिलित कार्यक्रम/गतिविधियो के संबंध में चर्चा कर फिडबेक ले। आकस्मिक भ्रमण वाले गाँव का नाम ग¨पनीय रहेगा। भ्रमण में गाँव की सभी संस्थाअ¨ं का निरीक्षण किया जायेगा। इन संस्थाअ¨ं में स्कूल, आँगनवाड़ी केन्द्र, राशन की दुकान, अस्पताल, ग्राम पंचायत का दफ्तर शामिल हैं। भ्रमण सुबह 9 से द¨पहर एक बजे तक रहेगा। इसके बाद द¨पहर द¨ बजे से ग्राम रम्भापुर (मेघनगर) एवं ग्राम बोलासा (पेटलावद) में विकासखण्ड स्तरीय शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में आने वाले आवेदको की समस्याअ¨ं का तत्काल निराकरण करेे। जिन आवेदन¨ं का तुरंत निराकरण संभव नहीं ह¨गा, उसके संबंध में आवेदक क¨ सूचित करे। एक समय-सीमा में निराकरण का कार्य किया जाना है। षिविर में प्राप्त आवेदनो की इन्ट्री भी षासन के पोर्टल पर उसी दिन की जाना है। इसलिए सभी आवष्यक व्यवस्थाये सुनिष्चित करे। कलेक्टर ने शिविर के संबंध में मुनादी एवं अन्य उपाय¨ं से भी ग्रामीण¨ं तक सूचना पहुँचाने का कार्य करने के लिए सभी एसडीएम, सीईओ जनपद को निर्देषित किया।

रबी फसलो की बुआई के लिये किसानो को दी गई सलाह
       
झाबुआ । कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ द्वारा किसानो को सलाह दी गई है कि आगामी पांच दिनो में आसमान मे साफ बादल रहने, अधिकतम व न्यूनतम तापमान 23.0 से 25.0 व 9.0 से 12.0 डि.से के बीच रहने, हवा उत्तर-पूर्व से पष्चिम दिषा से 8.6 से 14.1 किमी/घंटा चलने एवं आगामी पाचं दिनो में वर्षा 2.0 मि.मी. होने का अनुमान है। किसानो को सलाह दी जाती है कि गेहू, सरसो एवं चना में सिंचाई करे। आगामी दिनो में बादल छाये रहने से पत्ती एवं फली खाने वाली इल्लियो व रसचूसक कीट के आक्रमण की सभावना अधिक है। अतः सतत निगरानी रखे व आक्रमण बढने पर अनुषंसित दवा की उचित मात्रा का छिडकाव करे। गेहू में दीमक नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरीफास 20 ईसी दवा/3.5 ली./हेक्टे. की दर से सिंचाई जल के साथ दे। गेहू में तीसरी सिंचाई 50-55 दिन बाद एवं चैथी सिंचाई बाली निकलते समय 65-70 दिन बाद करे ताकि नमी की कमी न हो। सरसो के लिए रसचूसक कीट के नियंत्रण हेतु एसिटामेप्रिड या थयोमिथाक्सिम दवा 0.35-0.45 ग्रा/ली. की दर से छिडकाव करें। सरसो में सिंचाई 60-65 दिन बाद दाना बनते समय करे। चना कीटो के नियंत्रण हेतु पक्षियो के बैठने हेतु टी आकार की खूटीया 20-25 प्रति हेक्टेयर एवं फेरोमोन ट्रैप (8 ट्रैप प्रति हेक्टेयर) लगाये। इल्लियो का आक्रमण बढने पर (3 इल्लिया/मी.) नियंत्रण हेतु ट्रायजोफाॅस दवा 800 मिली./हेक्टे. का छिडकाव करे। चना में दूसरी सिंचाई 60-70 दिन बाद फलियो में दाना बनाते समय करे। सब्जिया रसचूसक कीट व वायरस जनित रोग के नियंत्रण हेतु थयोमिथाक्मिस दवा 7.0 ग्रा/पम्प(0.45 से 0.50 ग्रा/ली) का छिडकाव करे। आम के बाग की सिचाई रोक दे। आम के पेडो पर मिलीबग के नियंत्रण हेतु तने पर ग्रीस की पटिया बधे एवं  ताने के आसपास भूमि में फोलिडाल दवा/250 ग्राम/पेड की दर से डाले। टमाटर ,भिण्डी ,बैगन, पालक, ग्वारफली, कद्दूवर्गीय सब्जियो,हरी मिर्च, गोभी, गाजर,मटर, लहसुन, प्याज की खेती के लिये खेत तैयार करे। हल्दी व अदरक की परिपक्व फसल की सिंचाई रोक दे व प्रकंद की खुदाई करे। दुधारू पषुओ को थैनेला रोग से बचाव हेतु पूरा दूध निकले एवं दूध दोहन के बाद थनो को कीटाणु नाषक घोल में डुबोएं। मुर्गियो व चूजो का ठण्ड से बचाव हेतु मुर्गीघर की खिडकियो को पर्दे से ढककर रखे एवं हीटर जलाकर कमरे का उचित तापमान बनाये रखे। अधिक बरसीम खिलने से पषुओ को अफरा बीमारी हो सकती है। अफरा होने पर 500 ग्राम सरसो के तेल में 60 ग्राम तारपीन का तेल मिलाकर दे। बरसीम की द्वितीय कटाई उपरांत सिंचाई कर अनुषंसित उर्वरक फसल की समय पर सिंचाई करे।

18 जनवरी 2020 को अखिल भारतीय फिट इण्डिया मूवमेन्ट के अंतर्गत, साईकिल रैली का आयोजन
     
झाबुआ । मध्यप्रदेष षासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देष अनुसार दिनांक 18 जनवरी 2020 को अखिल भारतीय फिट इण्डिया मूवमेट के अंतर्गत ष्ष्साईकिल डेष्ष् पर साईकिल रैली का आयोजन जिला मुख्यालय झाबुआ पर किया जाएगा। 18 जनवरी 2020 को प्रातः 9 बजे साईकिल रैली राजवाडा चैक झाबुआ से प्रारंभ होकर उत्कृष्ट विद्यालय, बस स्टैण्ड,जेल तिराहा से होते हुये ट्रैफिक गार्डन झाबुआ पर सम्पन्न होगी।

रोजगार की जानकारी के लिए श्रवइे पद डच पोर्टल
      
झाबुआ । प्रदेश के युवाओं को एमएसएमई इकाईयों में रोजगार के अवसरों की जानकारी के लिये तथा अंबंदबल होने पर आवेदन की सुविधा के लिये एमएसएमई (रवइेपदउचण्उचउेउमण्हवअण्पद) विभाग द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य रोजगार के इच्छुक युवाओं एवं रोजगार प्रदान करनें वाली औद्योगिक इकाईयों के मध्य संवाद स्थापित करना है, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सके। पोर्टल पर शिक्षित बेरोजगार युवा निर्धारित प्रपत्र अनुसार स्वंय का विवरण दर्ज करते हुए पंजीकरण कर सकते है, ताकि पोर्टल के माध्यम से उनके विवरण का अवलोकन जॉब प्रदाता औद्योगिक इकाईयॉ कर सकें। पोर्टल में एमएसएमई इकाईयॉ स्वंय को जॉब प्रदाता के रूप में पंजीकृत कर सकती है। जॉब प्रदाता औद्योगिक इकाईयों के लिये यह सुविधा होगी, कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप रोजगार के इच्छुक युवाओं के बायोडाटा का अवलोकन कर, उन्हें अपनी प्रक्रिया अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते है। अतः ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवा, जो रोजगार के इच्छुक है,वे इस पोर्टल पर स्वयं का विवरण दर्ज करते हुए पंजीकरण करावें। साथ ही औद्योगिक इकाईयों से भी यह अपेक्षा है, कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप रोजगार प्रदान करने बाबत अपना पंजीयन करायें ताकि पोर्टल के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त हो सकें।

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन पर प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 तक
         
झाबुआ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन पर प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 जनवरी तक किया जायेगा। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची पर नागरिकों से दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का 15 जनवरी अंतिम दिन था। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक प्रारूप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद चार फरवरी तक पूरक सूची तैयार की जायेगी। निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2020 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी को किया जायेगा ।

सम्रग आईडी से अपनी पात्रता जान सकते है उपभोक्ता राशन की दुकान की ली जा सकती है जानकारी
      
झाबुआ । शासन द्वारा एनएफएसए लाभार्थी सशक्तिकरण और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सत्यापन दल घर-घर जाकर एनआईसी द्वारा बनाए गए एम-राशन मित्र‘की मदद से सत्यापन का कार्य कर रहें है। इस दिशा में उपभोक्ता सम्रग आईडी से अपनी पात्रता एवं राशन की दुकान की समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। डीआईओ ने बताया कि एम-राशन मित्र को प्लेस्टोर से इनस्टॉल किया जा सकता है। इनस्टॉल करने के पश्चात परिवार की समग्र आईडी से लॉगिन करके राशन की पात्रता, पात्रता पर्ची के अनुसार परिवार सदस्यों की जानकारी, समग्र परिवार प्रोफाइल बीपीएल कार्ड, नजदीकी राशन की दुकान और पीओएस मशीन की स्थिति, खाद्यान आवंटन पासबुक समेत अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसी प्रकार अपनी राशन की दुकान के सम्बन्ध में अगर किसी भी प्रकार की शिकायत भी यदि करना हो, तो उसके लिए भी एप्लीकेशन में विकल्प दिया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारी कर सकेंगे। शासन द्वारा खाद्यान सम्बंधित अन्य सूचना और सुविधाओं की जानकारी के लिए भी एम-राशन मित्र‘अत्यंत उपयोगी है।

राज्य-स्तरीय उद्योग पुरस्कारों के लिये 31 जनवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित
     
झाबुआ । राज्य शासन ने प्रदेश की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाईयों से वर्ष 2018-19 के राज्य-स्तरीय पुरस्कार के लिये 31 जनवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। इच्छुक औद्योगिक इकाईयाँ निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक सह-पत्रों के साथ विभागीय पोर्टल ूूूण्उचउेउमण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रविष्टियाँ केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। योजनांतर्गत निर्धारित प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं: