विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 18 जनवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2020

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 18 जनवरी

आपकी सरकार आपके द्वार तहत पठारी में शिविर आज

vidisha news
आपकी सरकार आपके द्वार योजना अंतर्गत ग्राम पठारी में 19 जनवरी को शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर थाना पठारी के समीप के प्रागंण में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।  कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने समस्या निवारण शिविर में समस्त जिलाधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश जारी किए है उन्होंने कहा है कि शिविर स्थल पर उपस्थित होकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन योजनाओं से लाभांवित कराने का प्रयास करें इसके अलावा विभाग से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों का मौके पर कारगर निराकरण की पहल करें। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर स्थल पर उपचार केम्प का भी आयोजन किया जाए। इसी प्रकार हितग्राहीमूलक योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शन भी लगाए जाने एवं योजनाओं पर आधारित साहित्य का वितरण करने के निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिए। शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडीकल बोर्ड भी उपस्थित रहेगा। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण निःशुल्क प्रदाय करने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। वही स्वरोजगार, रोजगार एवं कौशल विकास हेतु युवाओं का चिन्हांकन कार्य करने हेतु स्वरोजगारमूलक योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले विभागों के अलावा आईटीआई एवं लीड़ बैंकर्स के प्रतिनिधि भी उक्त कार्य में मदद करेंगे। 

धान उपार्जन कार्य बीस तक अतिरिक्त तौल कांटा, हम्माल के प्रबंध सुनिश्चित करें 

ई उपार्जन पर पंजीकृत किसानों से उनकी पात्रता अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य 20 जनवरी तक किया जाना है। उपार्जन हेतु पंजीकृत समस्त कृषकों को एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं संप्रेषित की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने उपायुक्त सहकारिता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सीईओ को पत्र प्रेषित कर संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के द्वारा दिए गए निर्देशो से अवगत कराया। ततसंबंध में श्रीमती साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार उपार्जन की नियत अवधि में ही किसानों से धान उपार्जन कार्य पूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुए है। यदि उपार्जन केन्द्र पर अधिक संख्या में धान क्रय करना शेष रह गया है तो उन केन्द्रों पर अतिरिक्त तौल कांटा तथा हम्माल आदि की व्यवस्थाएं कर एसएमएस से सूचित किसानो की उपज तौल समय सीमा में पूरी कराई जाए। किसी भी स्थिति में उपार्जन अवधि में वृद्वि का प्रस्ताव मान्य नही किया जाएगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 को 

दसवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को एसएटीआई पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेमीनार में प्रातः साढे दस बजे से आयोजित किया गया है। 

आर्थिक मदद जारी

कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने हिट एण्ड रन के एक प्रकरण में सोलेशियम स्कीम के तहत आर्थिक मदद के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में उल्लेख है कि विदिशा नगर में काछीपुरा में निवासरत सोनू सेन की ग्राम सूखा सेमरा के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक के पिता श्री भारत सिंह सेन निवासी रीठा फाटक रोड़ काछी मोहल्ला विदिशा को 25 हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी कर दी है। 

छात्रवृत्ति स्वीकृति हेतु शिविरों का आयोजन

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में विदिशा जिले की महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2019-20 की स्वीकृति हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  जिला संयोजक ने बताया कि उक्त शिविर 21 जनवरी से शुरू होंगे और अंतिम शिविर 30 जनवरी को सम्पन्न होगा। नियत तिथि स्थान पर प्रातः 11 बजे से शिविर शुरू होंगे। उक्त शिविरों में छात्रवृत्ति की स्वीकृति करवाने की सम्पूर्ण जबावदेंही संबंधित संस्था अर्थात महाविद्यालय के प्राचार्य अथवा उनके प्रतिनिधियों की होगी। सभी नोडल प्राचार्य को शिविर में प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के प्रस्ताव जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक के कार्यालय में जमा करने के जारी निर्देशो का पालन करना होगा। शिविर समाप्ति के पश्चात् सायं चार बजे तक प्रस्ताव जमा करने होंगे। प्रस्ताव में अशासकीय महाविद्यालयों की वर्ष 2019-20 की संबंद्वता की छाया प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी तथा संस्था के प्राचार्य से ततसंबंध में प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा कि संस्था में कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति प्रदाय करने का आवेदन लंबित नही है। विद्यार्थी द्वारा पोर्टल पर जो खाते अपडेट किए गए है वह सभी आधार से लिंक है और एनईएफटी से भुगतान करने योग्य है। जिन अशासकीय महाविद्यालय द्वारा वर्ष 2019-20 की संबंद्वता जमा नही करने पर उनके प्रस्ताव नोडल स्तर पर ही संबंद्वता प्राप्त होने तक रखे जाएंगे। ततसंबंध में महाविद्यालयों को पूर्व में ही सूचनाएं संप्रेषित की गई है।

राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का आयोजन बीस से

बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का आयोजन जिले में भी बीस जनवरी से 26 जनवरी तक किया जाएगा कि जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश शिवहरे ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका सप्ताह आयोजन के तहत तिथिवार विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन आंगनबाडी केन्द्रों, परियोजना एवं जिला स्तर पर एक साथ किया जाएगा।  सप्ताह भर आयोजित होने वाली गतिविधियों के तहत बीस जनवरी को बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर मीडिया से संवाद स्थापित किया जाएगा एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर शपथ दिलाई जाएगी। उपरोक्त आयोजन जिला एवं खण्ड स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक तथा हस्ताक्षर अभियान गतिविधि क्रियान्वित की जाएगी।  21 जनवरीको प्रभात फेरी रैली, बेटी बचाओ बेटी पढाओं का संदेश डोर-टू-डोर, प्रचार सामग्री प्रदाय करने का कार्य किया जाएगा। 22 जनवरी को शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बेटी बचाओ, बेटी पढाओं योजना के संबंध में बालिकाओं को जानकारी देना। स्कूलो की दीवारो पर योजना के पोस्टर लगाना व स्लोगन लिखवाना तथा बालिकाओं के बीच ड्रांइग एवं पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों के बीच बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 23 जनवरी को बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर सामुदायिक बैठक, संवेदीकरण कार्यक्रम तथा लोकल चैम्पियन का गठन कर उन्हें जागरूकता कार्यक्रमों में सम्मिलित किया जाएगा। 24 जनवरी को योजनातंर्गत गतिविधियों पर आधारित किताबों का प्रकाशन, जागरूकता संबंधी नुक्कड नाटक, कठपुतली शो, फिल्मों एवं एफएम रेडियो के माध्यम से संदेशो का प्रसारण, जिला एवं ग्राम स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन, बालिकाओं के नाम पर पौधरोपण इत्यादि शामिल है। 25 जनवरी को विशेष ग्रामसभाओं में महिला चौपाल का आयोजन कर बालिका लिंगानुपात, बाल संरक्षण विषय पर चर्चा, बालिकाओं के नाम पर नेमप्लेट लगाना, माता और बच्चों को बधाईयां, टॉक शो, स्वास्थ्य और  पोषण एवं महिलाओं से संबंधित कानूनो की जानकारी देना। सप्ताह के अंतिम दिन 26 जनवरी को समापन कार्यक्रम में जिला स्तरीय सम्मान समारोह में बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत लोकल चैम्पियन, ब्रांड एम्बेसडर, बालिकाओं के अनुकूल पंचायत, शाला प्रबंध समिति, सामाजिक कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, परियोजना अंतर्गत सर्वोत्तम कार्य करने वाली सीएसओ, एनजीओ, खेल प्रतियोगिता के माध्यम से बालिका लिंगानुपात में सुधार कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाएगा।  सम्पर्क किया जाएगा। तीसरे दिन शासकीय एवं निजी स्कूलों में गर्ल्स चाइल्ड पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से पोस्टर, स्लोगन, रायटिंग, ड्रांइग, पेन्टिंग काम्पटीशन गतिविधियां आयोजित की जाएगी। बेटी बचाओं, बेटी पढाओं का संदेश आमजनों तक संदेश पहुंचाने हेतु दीवारो पर स्लोगन अंकित किए जाएंगे। सप्ताह के चौथे दिन कम्प्यूनिटी मीटिंग, लोकल चेम्पियन का सम्मान, पांचवे दिन जिला मुख्यालय के साथ-साथ आंगनबाडी केन्द्रों पर बालिकाओं के जन्मोत्सव संबंधी कार्यक्रम, बच्चियों के नाम पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वही बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का संदेश नुक्कड़ नाटकों, संक्षिप्त लघु फिल्मों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। सप्ताह के छटवे दिन 25 जनवरी को ग्रामसभा में बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की महत्वता पर आधारित सीएसआर, एण्ड बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ पोषण इत्यादि पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के अंतिम दिन अर्थात 26 जनवरी को बेटी बचाओंं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत स्कूलों, आंगनबाडी केन्द्रों में श्रेष्ठ बेटियों को पुरस्कृत किया जाएगा। लोकल एवं जिला मुख्यालय पर एम्बेसडर नियुक्त किए जाएंगे जो बीबीबीपी को बढ़ावा देने के क्षेत्र में कार्य करेंगे। 

निजी कंपनी के पदों पर भर्ती 

नीति आयोग की मंशा के अनुरूप जिले के युवाओं को काउंसलिंग एवं उन्नत प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर जॉब एवं कैरियर अवसर उपलब्ध कराए जाएं इसके लिए जिले में सीआईआई मॉडल कैरियर सेन्टर विदिशा के तत्वाधान में निजी कंपनी वर्धमान यर्न्स लिमिटेड तथा ख्वाहिश लैदर स्किल ट्रेनर्स एण्ड कंसल्टेंटस प्रायवेट लिमिटेड के द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया 19 जनवरी को कृषि उपज मंडी परिसर पठारी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।  आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि उल्लेखित निजी कंपनियों के द्वारा पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं तथा आईटीआई फिटर के लिए विभिन्न पदों की भर्ती हेतु लगभग पांच सौ पदों के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवाजन जो 18 से 30 वर्ष के है और पूर्व उल्लेखित शैक्षणिक योग्यताधारक है एवं आईटीआई डिप्लोमा पास है वे अपने बायोडाटा, आधार समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं फोटो के साथ जनपद पंचायत कुरवाई की कृषि उपज मंडी पठारी में उपस्थित होकर अपना पंजीयन साढे दस बजे से दोपहर एक बजे तक करा सकते है। प्लेसमेंट सेन्टर मैनेजर के अनुसार आने जाने हेतु किसी भी प्रकार का भत्ता उपलब्ध नही कराया जाएगा। 

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन पर प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 जनवरी तक

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाये जा रहे फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन पर प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 जनवरी तक किया जायेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक प्रारूप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद चार फरवरी तक पूरक सूची तैयार की जायेगी। निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2020 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी को किया जायेगा।

प्रभारी मंत्री का दौरा कार्यक्रम

कुटीर एवं ग्रामोद्योग नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री हर्ष यादव रविवार 19 जनवरी को विदिशा आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री यादव का प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार रविवार की प्रातः नौ बजे भोपाल से प्रस्थान कर दस बजे विदिशा आएंगे और अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे  । प्रभारी मंत्री प्रातः 10.15 बजे  नवीन जिला चिकित्सालय में पुलिस चौकी के शुभांरभ  एवं पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे ।  प्रभारी मंत्री प्रातः 10.30 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री अंशुज शर्मा के निवास मुखर्जी नगर में पहुंच कर मुलाकात करेंगे । प्रभारी मंत्री प्रातः 10.45 बजे विदिशा से प्रस्थान कर प्रातः 11.15 बजे ग्राम हर्रुखेड़ी पहुंचेंगे यहां पंचायत भवन एवं प्राथमिक शाला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम  में शामिल होंगे ।इसके   ग्राम खेरूआ में राज सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे । प्रभारी मंत्री दोपहर 12.00 बजे ग्राम खेरूआ  से विदिशा के लिए वाया ग्यारसपुर बागरोद चौराहा होते हुए होते हुए दोपहर एक बजे पठारी तहसील मैं आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे । प्रभारी मंत्री दोपहर 3.30 बजे मुनि श्री 1008 अभय सागर महाराज जी के दर्शन करने हेतु पठारी के दिगंबर जैन मंदिर में जाएंगे प्रभारी मंत्री से 4.00 बजे यादवेश सिंह यादव के घर जाएंगे तत्पश्चात साय 4.30 बजे पठारी से प्रस्थान कर भोपाल के लिए रवाना होंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं: