नयी दिल्ली, 06 जनवरी, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने कल रात विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा की शुरुआत के पीछे वामपंथी छात्रों का हाथ बताते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों के सेमेस्टर की पंजीकरण प्रक्रिया को बाधित किया जिसके बाद हिंसा भड़की। श्री कुमार ने वाम छात्रों का नाम लिए बिना सोमवार को ट्वीट करके कहा कि आंदोलनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय की संचार व्यवस्था को काट कर शीतकालीन ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को ठप कर दिया। उसके बाद उन्होंने हिंसा शुरू की दी तथा विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ भी की जिससे झगड़े की शुरुआत हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की सुरक्षा की कोशिश की जाएगी और बाहरी तत्वों की रोकथाम की जाएगी। विश्वविद्यालय को किसी भी कीमत पर हिंसा का स्थल नहीं बनाया जा सकता है। हम छात्रों के साथ हैं। गौरतलब है कि कल की हिंसा में करीब 24 छात्र और कई शिक्षक घायल हो गये थे।
सोमवार, 6 जनवरी 2020
जेएनयू हिंसा के पीछे वामपंथी छात्र : कुलपति
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें