मुंबई 30 जनवरी, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि वह करीना कपूर को अपनी लाइफ में पाकर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं। सैफ और करीना बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों समय-समय पर मिनी वेकेशंस पर भी जाते रहते हैं। इस साल की शुरुआत दोनों ने स्विट्जरलैंड में की थी। सैफ अली खान ने बताया कि वह बहुत लकी हैं कि करीना उनके जीवन में हैं। वह दोस्ती और रिश्तों को काम से अलग रखती है। चाहे खाना बनाना हो, घर पर दोस्तों के साथ मस्ती करनी हो, किसी भी देश में कॉटेज रेंट करनी हो या साथ में कोई भी छोटी-छोटी चीजें, साथ में बिताया गया क्वॉलिटी टाइम काफी मायने रखता है। सैफ ने बताया कि उन दोनों में कुछ समानताएं और कुछ डिफरेंसेज हैं लेकिन यह चीज दोनों में कॉमन है। उन्होंने बताया कि वे दोनों काम करना पसंद करते हैं लेकिन यह ऑब्सेशन नहीं है। सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवानी जानेमन' के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसमें वह तब्बू और पूजा बेदी की बेटी अलाया के साथ दिखाई देंगे।
गुरुवार, 30 जनवरी 2020
करीना को लाइफ में पाकर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं सैफ
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें