बिहार : मुखिया की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जनवरी 2020

बिहार : मुखिया की गोली मारकर हत्या

mukhia-shoot-dead-bihar
समस्तीपुर, 15 जनवरी, बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत रतवारा पंचायत के मुखिया मोहम्मद शफी आलम की अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आलम पर अज्ञात हमलावरों ने बीती रात्रि करीब दस बजे उस समय गोली चलाई जब वह अपने घर लौट रहे थे। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी आलम ने आज सुबह इलाज के दौरान दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: