नीतीश ने की परम पावन दलाई लामा की विदाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 18 जनवरी 2020

नीतीश ने की परम पावन दलाई लामा की विदाई

nitish-depaert-dalai-lama
पटना 18 जनवरी,  बौद्ध धर्मगुरू परम पावन दलाई लामा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना से विदा किया। श्री कुमार ने परम पावन दलाई लामा को फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र भेंट कर पटना के जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदाई दी। परम पावन दलाई लामा ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बौद्ध धर्म गुरू परम पावन दलाई लामा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अण्णे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में बोधिवृक्ष के समक्ष परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर परम पावन दलाई लामा के साथ बुद्ध स्मृति पार्क के पुजारी रेवता भीखू भंते एवं अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने भी विश्व शांति, राष्ट्र एवं राज्य में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिये प्रार्थना की। प्रार्थना में मुख्यमंत्री श्री कुमार ने भी भाग लिया।  

कोई टिप्पणी नहीं: