जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास

republic-day-parade
जमशेदपुर  (आर्यावर्त संवाददाता) जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले परेड का पूर्वाभ्यास आज पुलिस लाइन गोलमुरी में किया गया। गौरतलब है कि परेड करने वाले सारे पलाटून्स का पूर्वाभ्यास दिनांक 19.01.2020 से 24.01.2020 तक निर्धारित है। 20 और 21 जनवरी को परेड का पूर्वाभ्यास गोलमुरी पुलिस लाइन में वहीं 22, 23 और 24 जनवरी को परेड का रिहर्सल गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में किया जाएगा। रिहर्सल परेड में एक प्लाटून RAF, एक प्लाटून JAP-6, दो प्लाटून एनसीसी, एक प्लाटून स्कॉट एंड गाइड, एक प्लाटून आईआरबी, दो प्लाटून जिला पुलिस बल तथा एक प्लाटून जिला गृह रक्षक बल ने भाग लिया।  26 जनवरी के अवसर पर आयोजित परेड का पूर्वाभ्यास सार्जेंट मेजर ने कराया।

कोई टिप्पणी नहीं: