सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 19 जनवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2020

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 19 जनवरी

सीएए के समर्थन में हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा भगवा , ध्वजों के साथ शहर में विशाल रैली निकालकर रचा इतिहास 
देश भक्तों ने लगाए,हिन्दूस्तान जिंदाबाद,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, रैली में शामिल सौ मीटर का तिरंगा आकर्षण की केंद्र बिंदु रहा जागरूक नागरिक मंच के आहवान पर वीर दुर्गादास राठौर पार्क में्र जुटे हजारों नागरिक बाल बिहार मैदान में हुई विशाल ऐतिहासिक महासभा 
sehore news
 सीहोर । हजारों नागरिक हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज सहित देश विरोधी ताकतों के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर रविवार को शहर की सड़कों पर उतर गए। राष्ट्रभक्तों ने सौ मीटर का भव्य तिरंगा लहरा कर वंदेमातम जय हिंद, हिन्दूस्तान जिंदावाद भारत माता की जय के जयघोष किए। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे विपक्षी राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों को करारा जबाव दिया। जागरूक नागरिक मंच के आहवान पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन मेें निकाली गई विशाल महारैली का नेतृत्व में संत हरिराम दास महाराज,सिख समाज गुरु गगनप्रीत और उद्धवदास महंत ने किया। बाल बिहार मैदान में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ प्रदीप त्रिपाठी ने नागरिकों को संबोधित किया।  केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हजारों राष्ट्रप्रेमी नागरिक वीर दुर्गादास राठौर पार्क में एकत्रित हुए। सैकड़ों की संख्या में राष्ट्र भक्त नागरिकों की टोलियां तिरंगा और भगवा ध्वज के साथ दोपहर तक पहुंचती रही। नागरिकों से पार्क और सुभाष स्कूल मैदान भरा गया। देश भक्त नागरिकों ने सप्रथम भारत माता, तिरंगा ध्वज और वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा को नमन ेिकया। पार्क देश भक्ति गीतों और गगन भेदी नारों से गूंज उठा। हजारों नागरिकों का करावा नागरिकता संशोधन सीएए कानून के समर्थन में सड़क पर निकल पड़ा, कोतवाली चौराहा बदरी महल चौराहा पान चौराहा बड़ा बाजार अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा मनकामेश्वर मंदिर तिराहा से बाल बिहार मैदान में विशाल रैली पहुंचकर महासभा में परिर्वतित हो गई।शहर भर में अनेक स्थानों ने नागरिेकों ने विशाल समर्थन रैली में शामिल हजारों राष्ट्र भक्तों पर पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।  बाल बिहार मैदान में जागरूक नागरिक मंच ने संत हरिराम दास महाराज,सिख समाज गुरु गगनप्रीत और उद्धवदास महंत का सत्कार किया। नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदीप त्रिपाठी ने कहा की हम राष्ट्रपति एपीजी कलाम को नमन करते है हम बच्चों को उनसे प्रेरणा लेना सिखाते है और बताते है की देश का नागरिक मिसाइल मेन जैसा होना चाहिए। हमने अल्पसंख्यक को राष्टपति उन्होने कहा की सीएए कानून के एैसे लोग विरोध कर रहे है जिन स्वयं हीं बजूद खतर में आ गया है विरोध कर रहे यह राजनीतिक दल अब बचे नहीं है यह लोग मुठठी भर लोगों को भ्रमित कर रहे है देश में हिंसा अराजकता फैला रहे है। श्री त्रिपाठी ने कहा की नागरिकों की  समझना होगा की आखिर क्योंकी सीएए जैसा कानून केंद्र सरकार को लाना पड़ा है यह कानून उनके लिए है जो मुस्लिम देश पाकिस्तान अफगानिस्तान बंग्लादेश में सत्तार सालों से धर्म के आधार पर पीडि़त है उनको भारत में नागरिकता देने के लिए यह कानून है किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। भारत में जो विदेशी अल्पसंख्यक आ चुके है जो तम्बूओं में रह रहे है जो बेरोजगार है यह कानून उनके के लिए है।

दामोदर राय के नेतृत्व में सेवादल  कांग्रेस ने किया सिंधिया का स्वागत 

sehore news
सीहोर। सैकड़ाखेड़ी जोड़ भोपाल इंदौर मार्ग पर सीहेार जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर राय के नेतृत्व में सीहेार जिला सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले तथा सेवादल कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया गया। श्री सिंधिया द्वारा सेवादल कांग्रेस के द्वारा सीहोर जिले में सक्रिय कार्य करने पर सराहना की एवं नरेंद्र खंगराले से विशेष परिचय प्राप्त किया। इस मोके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव राकेश राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता दर्शन सिंह वर्मा, राजीव मिश्रा, डॉ अनीस खान, मांगीलाल टिमरई, हरभजन मालवीय,पार्षद आरती नरेंद्र खंगराले, सेवादल महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा गुप्ता, सेवादल यूथ बिग्रेड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राहुल जाटव, डॉ जितेंद्र चंद्रवंशी, मना वर्मा, श्रवण वास्तवार, पूरन सिंह शाक्य,टीकाराम शाक्य आदि सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता उपास्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: