नयी दिल्ली, 02 जनवरी, टाटा संस ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उस फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है जिसमें सायरस मिस्त्री को टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बहाल करने का आदेश दिया गया है। एनसीएलएटी ने मिस्त्री को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाने को गैरकानूनी करार देते हुए उन्हें फिर से बहाल करने का आदेश जारी किया था। टाटा संस ने शीर्ष अदालत से न्यायाधिकरण के फैसले पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार छह जनवरी को जब अदालत खुलेगी तो याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग भी की जा सकती है। गौरतलब है कि 18 दिसंबर को सायरस मिस्त्री को एनसीएलएटी से बड़ी राहत मिली थी जब उसने एन चंद्रा की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को अवैध ठहराया था और सायरस को इस पद पर फिर से बहाल करने का आदेश दिया था।
गुरुवार, 2 जनवरी 2020
सायरस की बहाली के आदेश के खिलाफ टाटा संस पहुंची सुप्रीम कोर्ट
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें