जेएनयू जाने के लिए मेट्रो से गए थरूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 जनवरी 2020

जेएनयू जाने के लिए मेट्रो से गए थरूर

tharoor-visit-jnu-by-metro
नयी दिल्ली, 12 जनवरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नागरिकता कानून में हालिया बदलाव पर चर्चा के लिए मेट्रो से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के लिए रवाना हुए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी प्रतीक्षा कर रहे जेएनयू के छात्रों को संदेश : शाहीन बाग के पास अस्त-व्यस्त यातायात के कारण गाड़ी छोड़कर आपके पास पहुंचने के लिए मेट्रो से आ रहा हूं। इसके बावजूद देरी तो होगी लेकिन गाड़ी से आता तो और देरी होती। जल्द आपसे मिलूंगा। आपसे बातचीत के लिए आशान्वित हूं। ’’  इससे पहले थरूर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग पहुंचे, जहां नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ करीब एक महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: